UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल
Bhimtal accident news today: नैनीताल भीमताल खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन मची चीख पुकार
1 min read
bhimtal accident news today: tempo traveler fell into ditch 5 injured nainital uttrakhand breaking: दिल्ली NCR से आए छात्रों की बस भीमताल की खाई में गिरी, पेड़ में अटकने से टली बड़ी अनहोनी, ह्यूमन चेन से बचाया गया..
bhimtal accident news today: tempo traveler fell into ditch 5 injured nainital uttrakhand breaking : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां भीमताल में गाजियाबाद के 26 पर्यटक छात्रों से भरी एक टैम्पो ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में करीब 26 लोग सवार बताए जा रहे हैं। वो तो गनीमत रही कि खाई में गिरने के उपरांत टैंपो ट्रैवलर पेड़ के सहारे अटक गई अन्यथा एक भयावह सड़क हादसा घटित हो सकता था। जिसमें जनहानि की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
घटना के बाद जहां मौके पर चीख-पुकार मच गई वहीं भीमताल नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस ने ह्यूमन चेन बनाकर सफल रैस्क्यू किया। इस हादसे में अभी तक 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले में भीमताल के बोहराकूंन गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एक्सटेंशन)में एक एनसीआर से आया एक टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने चीख पुकार सुनकर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद भीमताल पुलिस ने मौके पर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सफेद रंग की टैम्पो ट्रैवलर बस गहरी खाई में गिरने के बाद एक जगह पेड़ के सहारे अटक गई।
पुलिस प्रशासन के साथ ही मददगार बनकर सामने आए स्थानीय लोग एक मुश्किलों भरा रैस्क्यू अभियान चलाकर लंबी रस्सी के सहारे घायलों को सड़क तक लाए। लोगों ने रैस्क्यू ऑपरेशन टीम का साथ देते हुए ह्यूमन चेन बनाई और कठिन काम को काफी हद तक सरल कर दिया। पांच गंभीर घायलों को 108 एम्ब्युलेंस के सहारे भीमताल के नजदीकी सी.एच.सी.सेंटर भेजा गया।
बताया जा रहा है कि बोहराकून में गिरे टेंपो ट्रैवलर में कुल 26 लोग सवार थे। इनमें से 5 यात्री घायल हैं। लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैवलर बस को पुलिस और स्थानिया लोगों ने रैस्क्यू किया। यात्रियों में छात्रों का दल गाजियाबाद का बताया जा रहा है। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- Dhari Nainital guldar attack: नैनीताल धारी में आदमखोर गुलदार ने महिला को बनाया निवाला
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
