Connect with us
Uttarakhand : Biometric attendance process will start in Uttarakhand roadways buses from August 1

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / उत्तराखंड रोडवेज बसों में 1 अगस्त से शुरू होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रक्रिया

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड रोडवेज बसों में 1 अगस्त से शुरू होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रक्रिया

1 min read

Uttarakhand Roadways biometric process: ड्रेस कोड के बाद अब 1 अगस्त से उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम मे बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ड्रेस कोड जारी करने के निर्देश के बाद अब एक अगस्त से बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रकिया भी शुरू होने जा रही है।बता दें कि इसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम के एमडी रोहित मीणा के निर्देशानुसार महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रकिया के आदेश सभी मंडल प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को जारी कर दिए गए है। बताते चलें कि एक अगस्त से किसी भी आफिस में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों,तथा संविदाकर्मियों की हाजिरी बायोमैट्रिक से ही होगी।इस प्रणाली को निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदाकार्मिकों, आउटसोर्स कार्मिकों, उपनल कार्मिक, होमगार्ड एंव पीआरडी जवानों सभी पर लागू किया जाएगा। रोडवेज परिवहन निगम मुख्यालय से लेकर रोडवेज के सभी आफिसों में यह प्रणाली लागू की जाएगी। (Uttarakhand Roadways biometric process)

यह भी पढ़िए:दिल्ली से उत्तराखंड जाने वाली बसें चलेंगी अब नए रूट पर, बढ़ेगा किराया, देखें नया रूट प्लान
इसी प्रकिया के आधार पर सभी रोडवेज के कर्मचारियो को वेतन दिया जाएगा । इसके साथ ही बायोमेट्रिक प्रणाली लागू होने के बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्धारित समय के 15 मिनट के अंदर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी अनिवार्य होगी। देरी से आने वालों को अपने नियंत्रक अधिकारी को जवाब देना होगा। अनिवार्य परिस्थितियां होने पर ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से देरी का कारण देना होगा।कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी को हाथों को सैनिटाइज करने के पश्चात् बायोमेट्रिक लगानी होगी। यदि किसी अधिकारी को सुबह के समय किसी मिटिंग में जाना है तो उसे एक दिन पहले आवेदन पत्र देकर इसकी सूचना अपने नियंत्रक अधिकारी को देना अनिवार्य होगी। जानबूझकर नियमो का उल्लंघन करने वालो पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top