Connect with us
vinay tyagi gangster haridwar firing died in rishikesh AIIMS injured laksar Uttarakhand breaking news today
फोटो सोशल मीडिया vinay tyagi gangster haridwar firing

Home / उत्तराखण्ड / Vinay tyagi gangster haridwar firing: हरिद्वार फायरिंग में घायल विनय त्यागी ने तोड़ा दम

उत्तराखण्ड हरिद्वार

Vinay tyagi gangster haridwar firing: हरिद्वार फायरिंग में घायल विनय त्यागी ने तोड़ा दम

1 min read

vinay tyagi gangster haridwar firing died in rishikesh AIIMS injured laksar Uttarakhand breaking news today: एम्स ऋषिकेश में भर्ती कुख्यात विनय त्यागी ने तोड़ा दम, पुलिस अभिरक्षा में फायरिंग की घटना के तीसरे दिन मौत

vinay tyagi gangster haridwar firing died in rishikesh AIIMS injured laksar Uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर हरिद्वार से सामने आ रही है जहां पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट पेशी के दौरान बदमाशों की फायरिंग में घायल कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत हो गई। एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती विनय त्यागी ने घटना के तीसरे दिन अंतिम सांस ली। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी श्रीलॉय मोहंती ने उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें- Haridwar police firing news : हरिद्वार पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कुख्यात बदमाश घायल

गौरतलब हो कि यह सनसनीखेज वारदात बुधवार दोपहर करीब एक बजे लक्सर–हरिद्वार हाईवे पर ओवरब्रिज के बीच उस समय घटित हुई थी जब रूड़की जेल में बंद मेरठ निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी को कड़ी सुरक्षा में धोखाधड़ी के एक मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। कारागार से चालक समेत छह पुलिसकर्मियों की टीम उसे सरकारी टाटा सूमो वाहन से लक्सर ला रही थी।

जब पुलिस वाहन फ्लाईओवर के मध्य पहुंचा तो जाम के कारण उसे रोकना पड़ा। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो बाइकों पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने अचानक पुलिस वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। फायरिंग में विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में गोलियां लगीं, जिससे वह वाहन के भीतर ही गिर पड़ा। हालांकि पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाने में सफल रहे, लेकिन दो जवानों को चोटें आईं। बदमाश हथियार लहराते हुए भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- Haridwar police firing case: लक्सर गोलीकांड आरोपी गिरफ्तार SI कांस्टेबल सस्पेंड

घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल विनय त्यागी को लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में हायर सेंटर रेफर किया गया। एम्स ऋषिकेश में लगातार इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और अंततः उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही दोनों शूटरों को खानपुर थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा, निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर (ऊधमसिंहनगर) और उसका साथी अजय, निवासी खरमासा कॉलोनी, काशीपुर हैं। गैंगवार की आशंका को देखते हुए दोनों आरोपियों को बाद में रुड़की की बजाय हरिद्वार जेल में शिफ्ट किया गया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी सन्नी यादव ने खुलासा किया कि पैसों के लेनदेन को लेकर उसका विनय त्यागी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। सन्नी का आरोप था कि रकम मांगने पर विनय उसे जान से मरवाने की धमकी दे रहा था। इसी रंजिश में सन्नी ने साथी अजय के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों आरोपी विनय त्यागी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थे और उसे रुड़की कारागार से लक्सर कोर्ट लाए जाने की जानकारी मिलते ही उन्होंने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार सन्नी और अजय का आपराधिक इतिहास भी रहा है और दोनों पहले काशीपुर में डकैती के एक मामले में जेल जा चुके हैं। फिलहाल विनय त्यागी की मौत के बाद पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सतर्क हो गई है। दिनदहाड़े पुलिस अभिरक्षा में हुई इस फायरिंग और आरोपी की मौत ने कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।यह भी पढ़ें- Uttarkashi homeguard bike accident: उत्तरकाशी मोरी बाइक हादसा होमगार्ड भरत गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top