Connect with us
champawat guldar school news timing change in barakot block uttarakhand today
सांकेतिक फोटो champawat guldar school news

Home / UTTARAKHAND GULDAR / Champawat guldar school news: बाराकोट में गुलदार का खौफ बदल गया स्कूलों का समय

UTTARAKHAND GULDAR चम्पावत

Champawat guldar school news: बाराकोट में गुलदार का खौफ बदल गया स्कूलों का समय

1 min read

champawat guldar school news timing change in barakot block uttarakhand today: गुलदार की सक्रियता से बढ़ी चिंता, बाराकोट ब्लॉक में स्कूलों का समय घटाया गया

champawat guldar school news timing change in barakot block uttarakhand today: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के चम्पावत जिले से सामने आ रही है। जहां बाराकोट क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अहम फैसला लिया है। बताया गया है अब बाराकोट ब्लॉक के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त विद्यालय दोपहर 2 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे।

सबसे खास बात तो यह है कि इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, स्कूलों के प्रारंभिक समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विद्यालय पूर्व की तरह सुबह 9:15 बजे ही खुलेंगे, लेकिन छुट्टी का समय एक घंटा पहले कर दिया गया है।

आपको बता दें कि चम्पावत जिले के बाराकोट विकासखण्ड क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का खौफ कोरोना वायरस की तरह छाया हुआ है। बीते दिनों एक ग्रामीण देव सिंह अधिकारी को निवाला बनाने के बाद दो दिन पूर्व ही गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे घर से नीचे खेत में फेंक दिया। गुलदार के मुंह में महिला की साड़ी आने से महिला की जान बच सकी थी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand school news: वन्यजीव हमले स्कूली बच्चों को एस्कार्ट, DFO पौड़ी पर एक्शन

लगातार मिल रही थीं गुलदार दिखने की सूचनाएं barakot guldar news today 

एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने 9 दिसंबर की घटना के बाद जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को रिपोर्ट भेजते हुए बताया था कि बाराकोट क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ दिनों से गुलदार देखे जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर सीधा खतरा पैदा हो रहा है। प्रशासन के संज्ञान में यह भी लाया गया कि अधिकांश छात्र-छात्राएं विद्यालय से घर तक पैदल सफर करते हैं।

पूर्व में स्कूलों की छुट्टी सायं 3-3:30 बजे होने के कारण, शीतकाल में अंधेरा जल्दी हो जाने से जोखिम और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे हालात में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शीतकाल के दौरान विद्यालयों की समयावधि कम करने का प्रस्ताव रखा गया।
यह भी पढ़ें- Champawat guldar attack: बाराकोट चम्पावत आदमखोर गुलदार ने ग्रामीण को बनाया निवाला

डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने लिया निर्णय barakot block school news champawat

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत को आवश्यक निर्देश जारी किए। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को आदेश देते हुए कहा कि गुलदार की गतिविधियों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाराकोट क्षेत्र में विद्यालयों का समय परिवर्तित किया जाए। जिसके बाद ‌खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से यह निर्देश ब्लॉक के सभी प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को भेज दिए गए हैं। आदेश के अनुसार अब बाराकोट ब्लॉक के सभी विद्यालय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होंगे।
Champawat guldar school news: बाराकोट में गुलदार का खौफ बदल गया स्कूलों का समय
यह भी पढ़ें-Pauri Guldar: पौड़ी गजल्ड गांव में मशहूर शिकारी जाय हुकिल ने ढ़ेर किया आदमखोर गुलदार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GULDAR

To Top