Connect with us
Uttarakhand Champawat News Tanakpur Accident: Car Skids Off Road into Gorge During Rain, All Occupants Safe
Image : social media ( Tanakpur Accident News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: चंपावत में बारिश का कहर टनकपुर छोटी पुलिया के पास कार खाई में गिरी

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Uttarakhand News: चंपावत में बारिश का कहर टनकपुर छोटी पुलिया के पास कार खाई में गिरी

1 min read

Uttarakhand Champawat News Tanakpur Accident: Car Skids Off Road into Gorge During Rain, All Occupants Safe  : टनकपुर बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, पुलिया के पास खाई में गिरी कार, चार यात्री सुरक्षित

Uttarakhand Champawat News Tanakpur Accident: Car Skids Off Road into Gorge During Rain, All Occupants Safe : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण एक बड़ा हादसा घटित हो गया। दरअसल छोटी पुलिया क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 5 से 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी वो तो गनीमत रही की चारों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया जिससे उनकी ज़िंदगी बच गई।

यह भी पढ़े :Haridwar news today: हरिद्वार युवती ने पुल से गंगनहर में लगाई छलांग वीडियो वायरल

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र में बीते रविवार को लगातार बारिश का कहर जारी रहा। इस बीच देर रात बस्तिया के पास छोटी पुलिया क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर 5 से 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही यात्रियों की चीख पुकार मच गई वो तो गनीमत रही की कार सवार सभी यात्री सुरक्षित थे ,जिन्हें फायर सर्विस एसडीआरएफ पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड की पांच बेटियां श्रीलंका में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट के लिए रवाना

खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें (champawat news today)

बताते चलें प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच चंपावत जिले में रेड अलर्ट लागू हुआ है जिसे देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि भूस्खलन संभावित स्थानों पुल और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही एसडीआरएफ फायर सर्विस स्वास्थ्य विभाग की टीम को आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा करने से बचें। आपात स्थिति की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग या डायल 112 पर दें।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top