Connect with us
Uttarakhand climate change news: Walnut and pear trees laden with fruit in January at someshwar almora breaking update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand climate change news)

Home / ALMORA NEWS / Uttarakhand climate change news: जनवरी में ही फलों से लदे अखरोट नाशपाती के पेड़

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand climate change news: जनवरी में ही फलों से लदे अखरोट नाशपाती के पेड़

1 min read

Uttarakhand climate change news: जलवायु में परिवर्तन का दिखने लगा है असर, जनवरी में ही पेड़ पर लगे अखरोट व नाशपती..

Uttarakhand climate change news: Walnut and pear trees laden with fruit in January at someshwar almora breaking update today: उत्तराखंड में बदलते मौसम चक्र के चलते पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का औसत तो कम हो ही रहा है ,लेकिन इसके साथ ही जलस्रोत भी सूखने की कगार पर आ चुके के हैं। इतना ही नहीं बल्कि जलवायु में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण फल फूल भी अपने समय से पहले खिलने लगे हैं। ऐसी ही कुछ खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां पर नाशपाती , अखरोट पेड पर लग चुके है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड के टिमरू परफ्यूम की महक अब पहुचेगी विदेशों तक, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

बता दें अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में जून जुलाई में तैयार होने वाला नाशपाती का फल जनवरी में और मई जून में होने वाला अखरोट समय से पहले ही परिपक्व हो गया है। बताते चलें बीते कुछ वर्षों से पूरे विश्व में पर्यावरण परिस्थितियों मे तेजी से बदलाव हुआ है, जिसका असर अब धीरे-धीरे हिमालयी क्षेत्रों में दिखने लगा है। कुछ समय से यहां पर मौसम का रुख बदला बदला नजर आ रहा है जबकि गर्मी में बारिश तो बरसाती सीजन में कम बारिश हो रही है। पेड़ों पर मार्च अप्रैल में लगने वाले बौर जनवरी में ही आ गए है जबकि कई पेड़ फलो से लकदक हो गए है।

अखरोट से भरे पेड ( almora news today)

गेवाड घाटी में भी कई वानस्पतिक बदलाव दिखाई दे रहे हैं, जबकि चुलेरासीम के मालूधार मे भी प्रकृति ने अपना करिश्मा दिखाया है। यहां पर मई जून में अंकुरित होने वाला अखरोट का एक पेड़ नहीं बल्कि कई पेड अखरोट से भर गए हैं। जबकि दूसरी ओर नाशपती के पेड़ भी फल से भर गए है।

समय से पहले तैयार हो रहे फल

मालूधार चुलेरासीम के काश्तकार पान सिंह नेगी का कहना है, कि उन्होंने 60 साल के जीवन में पहली बार अखरोट पेड़ पर देखे हैं जो तैयार होने की स्थिति में है लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि यह फल समय से पहले तैयार हो रहे हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top