Connect with us
alt="Uttarakhand Coronavirus Case news"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के लिए चिंताजनक हुआ कोरोना, पिछले छह दिनों से रोजाना मिल रहे है 400 से ऊपर केस

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखंड के लिए चिंताजनक हुआ कोरोना, पिछले छह दिनों से रोजाना मिल रहे है 400 से ऊपर केस

1 min read

Uttarakhand Coronavirus Case: राज्य में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, बीते छः दिनों से लगातार सामने आ रहे हैं 400 से ज्यादा न‌ए मामले, कुल आंकड़े पहुंचे 16000 पार..

राज्य में कोरोना (Uttarakhand Coronavirus Case) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सैम्पल जांच बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या भी लगातार तेजी से बढ़ रही है। राज्य में बीते मंगलवार की शाम तक 16 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। बात अगर बीते सप्ताह की करें तो 18 अगस्त से 25 अगस्त तक राज्य में 3494 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव पाई गई है। अगर 19 अगस्त को छोड़ दिया जाए तो 18 अगस्त से प्रतिदिन कोरोना के 400 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। 18 अगस्त को जहां 497 न‌ए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई वहीं 20 अगस्त को 411, 21 अगस्त को 447, 22 अगस्त को 483, रविवार 23 तारीख को 495, बीते सोमवार 24 अगस्त को 412 जबकि कल यानी मंगलवार 25 अगस्त को राज्य में 485 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आई। बता दें कि राज्य में अब तक कोरोना के तीन लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमितों से सैंपल जांच में अब तक की सर्वाधिक संक्रमण दर 5.23 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड से दुःखद खबर: 46वीं पीएसी के प्लाटून कमांडर की कोरोना से मौत

अभी तक 213 लोगों की कोरोना से हो चुकी है मौत, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में हालात सबसे गंभीर:-

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की शाम तक राज्य में 16014 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 11201 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि अभी तक 213 लोगों की कोरोना वाइरस से मौत हो चुकी है। वर्तमान में राज्य में कोरोना के 4545 सक्रिय मामले हैं। राज्य में लगातार बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या से हालात दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होते जा रहे हैं। सबसे गंभीर स्थिति तो राज्य के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में है। जहां प्रतिदिन सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। अगर अलग-अलग जिलों में पाए गए कुल संक्रमितों की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो हरिद्वार जिला सबसे ऊपर है यहां अब तक 3918 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। दूसरे स्थान पर उधमसिंह नगर जिला है जहां अब तक 3169 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जबकि देहरादून में अभी तक 3132 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आई है। राज्य में 14 हजार से अधिक‌ कोरोना सैम्पलों की रिपोर्ट पेंडिंग हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का कोरोना से निधन, शिक्षक जगत में शोक की लहर..

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Uttarakhand Coronavirus Case) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 416
बागेश्वर 06 209
चम्पावत 06 250
पिथौरागढ़ 229
चमोली 244
रूद्रप्रयाग 10 187
उत्तरकाशी 40 697
टिहरी गढ़वाल 38 896
पौड़ी गढ़वाल 10 412
नैनीताल 39 2255
उधमसिंह नगर 90 3169
हरिद्वार 126 3918
देहरादून 120 3132
कुल 485 16014




यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के लाल का मणिपुर में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन, पहाड़ में शोक की लहर..

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top