Connect with us
alt="uttarakhand covid-19 update today found 42 case"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 42 केस ,कुल आंकड़े पहुंचे 1085

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 42 केस ,कुल आंकड़े पहुंचे 1085

1 min read

Uttarakhand covid-19 update: राज्य में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, आज सामने आए 42 मामले, सैम्पलों का बेकलाग भी लगातार बढ़ रहा..

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में आज बुधवार को भी 42 कोरोना संक्रमित (Uttarakhand covid-19 update) व्यक्ति पाए गए, जिनमें सबसे अधिक नैनीताल जिले से सम्बंधित है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया है कि बुधवार को नैनीताल जिले में कोरोना के 15 मामले सामने आए। इन मरीजों के साथ जहां नैनीताल जिले में कुल मरीजों की संख्या 298 हो गई है वहीं पूरे राज्य में अब तक 1085 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें से 278 कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा राज्य में अब तक 8 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। बात कोरोना के सेम्पलों की करें तो बुधवार दोपहर तक 26451 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है जिनमें से 25385 रिपोर्ट निगेटिव है। राज्य में अभी 7000 से अधिक सैम्पलों की रिपोर्ट आनी बाकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जो कि बड़ी चिंता की बात है क्योंकि इस बैकलाग से आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में कोरोना सेम्पलों की जांच रिपोर्ट कितने समय बाद आ रही होगी।


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : कोरोना से हुई मौत तो गांव वालों ने शव पहाड़ लाने से किया मना, परिजन नहीं कर सके दर्शन

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Uttarakhand covid-19 update) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 63
बागेश्वर 21
चम्पावत 33
पिथौरागढ़ 01 28
चमोली 06 25
रूद्रप्रयाग 08
उत्तरकाशी 21
टिहरी गढ़वाल 91
पौड़ी गढ़वाल 01 38
नैनीताल 15 298
उधमसिंह नगर 01 83
हरिद्वार 09 86
देहरादून 01 224
प्राइवेट लैब 08 66
कुल 42 1085




यह भी पढ़ें– उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए राज्य के अन्दर आवाजाही के दिशानिर्देश, जानिए पास के विषय में

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top