Connect with us
Uttarakhand dehradun teacher accident today: primary school head Master sushila binjaula died in bike bolero sahaspur road news
फोटो सोशल मीडिया Sushila binjaula dehradun teacher accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Dehradun teacher accident today: देहरादून बाइक हादसे में शिक्षिका की गई जिंदगी शिक्षक गंभीर

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून

Dehradun teacher accident today: देहरादून बाइक हादसे में शिक्षिका की गई जिंदगी शिक्षक गंभीर

1 min read

Uttarakhand dehradun teacher accident today: primary school head Master sushila binjaula died in bike bolero sahaspur road news: धर्मावाला-हरबर्टपुर मार्ग पर सड़क हादसा: बाइक सवार प्रधानाध्यापिका की मौत, शिक्षक गंभीर घायल

Uttarakhand dehradun teacher accident today: primary school head Master sushila binjaula died in bike bolero sahaspur road news: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां विकासनगर क्षेत्र के कोतवाली सहसपुर अंतर्गत फतेहपुर क्षेत्र में धर्मावाला और हरबर्टपुर के बीच शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में छुट्टी के बाद स्कूल से घर को लौट रही प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका की जिंदगी चली गई जबकि साथी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक सड़क हादसा उस वक्त घटित हुआ जब उनकी बाइक को एक बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं प्रधानाध्यापिका ने भी मौके पर ही दम तोड दिया।

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को शाम करीब चार बजे उस समय घटित हुई जब राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतीतपुर की प्रधानाध्यापिका सुशीला बिंजोला निवासी विकासनगर, स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षक प्रवीण वर्मा की बाइक पर बैठकर अपने घर लौट रही थीं। बताया गया है कि जैसे ही उनकी बाइक फतेहपुर में इंटर कॉलेज के पास पहुंची तभी हरबर्टपुर की तरफ से आ रहे बोलेरो वाहन के चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रधानाध्यापिका सुशीला बिंजोला (59) की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे शिक्षक और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में उपचार और मृतक की पुष्टि

स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रधानाध्यापिका सुशीला बिंजोला को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल शिक्षक प्रवीण वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। इस घटना से जहां मृतका प्रधानाध्यापिका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे शिक्षक जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस कार्रवाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो वाहन एक किशोर चला रहा था। सहसपुर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार, बोलेरो चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले में स्वजन की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- Car Accident news today kanpur: कानपुर तेरहवीं से लौट रहा था परिवार, कार हादसे में 4 की गई जिंदगी

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top