Connect with us
Uttarakhand: Election Commission declared date of by-election in Sult almora district Assembly

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: चुनाव आयोग ने घोषित की सल्ट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की तारीख

उत्तराखण्ड अल्मोड़ा

उत्तराखंड: चुनाव आयोग ने घोषित की सल्ट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की तारीख

1 min read

Uttarakhand: बड़ी खबर चुनाव आयोग ने घोषित की सल्ट विधानसभा (Assembly) में होने वाले उपचुनाव (Election) की तारीख, 17 अप्रैल को पड़ेंगे वोट..

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर न‌ई दिल्ली से आ रही है जहां चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों की 2 लोकसभा सीटों तथा 14 विधानसभा सीटों में उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी है। इनमें उत्तराखण्ड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा (Assembly) सीट भी शामिल हैं। बता दें कि यह विधानसभा सीट सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन से रिक्त हो गई थी। चुनाव आयोग द्वारा घोषित की गई तिथियों के मुताबिक यहां आगामी 17 अप्रैल को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटों की गिनती पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों (Election) की मतगणना के साथ ही 2 म‌ई को होगी। चुनाव आयोग द्वारा जारी उपचुनावों की समय सारणी में बताया गया है कि नामांकन की तारीख 30 मार्च निर्धारित की गई है जबकि 3 अप्रैल को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के लिए दुखद खबर, नहीं रहे भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने सल्ट विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी है। घोषित तारीख के मुताबिक यहां 17 अप्रैल को मतदान होगा तथा मतगणना 2 म‌ई को होगी। बता दें कि इस सीट सुरेंद्र सिंह जीना भाजपा के विधायक थे तथा बीते 12 नवम्बर को कोरोना संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया था।
 Election Commission announced date of by-elections to be held in the Sult Assembly of almora.

यह भी पढ़ें- हरदा :मेरी सरकार के अंतर्गत हुए कामों को आगे नहीं बढ़ाया तो 2022 में फिर हाथ का परचम लहरायेगा”

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top