Connect with us
UTTARAKHAND FOREST RANGER in forest department RECRUITMENT by UKPSC APPLY SOON BEFORE 31 AUGUST

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वन क्षेत्राधिकारी के रिक्त पदों पर निकाली भर्ती जल्द करें आवेदन

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वन क्षेत्राधिकारी के रिक्त पदों पर निकाली भर्ती जल्द करें आवेदन

1 min read

UTTARAKHAND FOREST RANGER RECRUITMENT:लोवर पीसीएस के बाद अब लोक सेवा आयोग ने वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) के 40 पदों के लिए भी जारी की विज्ञप्ति, 31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन…

Uttarakhand Forest Ranger Recruitment: चुनावी वर्ष नजदीक आते ही राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। बीते चार वर्षों से बंद पड़ी सरकारी विज्ञप्तियों की रफ्तार एकाएक हवा से बातें करने लगी है। इसी क्रम में जहां लोक सेवा आयोग द्वारा बीते दिनों पांच वर्षों बाद लोवर पीसीएस के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति निकाली गई वहीं अब उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने ही वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) के 40 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को आगामी 31 अगस्त तक आयोग की वेबसाइट (https://ukpsc.gov.in/) पर आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। भर्ती हेतु अनिवार्य शैक्षिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण रखी गई है। हालांकि कला वर्ग से स्नातक उत्तीर्ण छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे। सामान्य जाति या ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आनलाइन आवेदन का शुल्क जहां आयोग द्वारा 176.55 रूपए रखा गया है वहीं अनुसूचित जाति/ जनजाति के लिए 86.55 रूपए निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 190 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top