Connect with us
haldwani bike Accident today arjun died in canal road uttarakhand live news:
फोटो सोशल मीडिया haldwani bike Accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Haldwani bike accident today: हल्द्वानी भयावह बाइक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी

Haldwani bike accident today: हल्द्वानी भयावह बाइक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जिंदगी

1 min read

haldwani bike Accident today arjun died in canal road uttarakhand live news: हल्द्वानी में सड़क के गड्ढे ने ली किशोर की जान, सिलेंडर लेकर लौट रहे भाईयों की बाइक हादसे का शिकार

haldwani bike Accident today arjun died in canal road uttarakhand live news: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से एक बेहद हृदयविदारक एवं दुखद खबर सामने आ रही है जहां बदहाल सड़कों ने एक और परिवार से उसका सहारा छीन लिया। बताया गया है कि सोमवार शाम नहर कवरिंग रोड पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में हुए दर्दनाक हादसे में एक किशोर की जान चली गई। इस घटना से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं क्षेत्र वासियों में भी दुःख के साथ ही गहरा आक्रोश भी व्याप्त है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड बारिश बर्फबारी का अलर्ट कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, रायपुर टांडा मूल निवासी और वर्तमान में पनचक्की क्षेत्र में रहने वाले गौरीलाल का परिवार मेहनत-मजदूरी और खेती-बटाई से जीवन यापन करता है। बताया गया है कि बीती शाम उनका बड़ा बेटा ललित और 14 वर्षीय छोटा बेटा अर्जुन गैस सिलेंडर भरवाकर मुखानी से पनचक्की की ओर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे नहर कवरिंग रोड पर जगदम्बा नगर मंदिर के पास पहुंचे तो सड़क पर बने गहरे गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। पीछे बैठा अर्जुन संतुलन नहीं संभाल पाया और सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान सामने से आ रहा मिक्सर ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भाई और स्थानीय लोग अर्जुन को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजन बदहवास हैं। घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है।

इस संबंध में एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि मिक्सर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Roorkee car accident today: रूड़की कार हादसे में 25 वर्षीय दोस्तों की चली गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top