UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून
Dehradun bike accident today: देहरादून भीषण बाइक हादसे में 2 छात्रों की चली गई जिंदगी
1 min read
Uttarakhand dehradun bike Accident today: DIT student Ronit viswas dev Kumar died: देहरादून में दर्दनाक हादसा: बुलेट पेड़ से टकराई, डीआईटी के दो छात्रों की मौत
Uttarakhand dehradun bike Accident today: DIT student Ronit viswas dev Kumar died: उत्तराखण्ड में भीषण सड़क दुघर्टनाओं का कहर जारी है ताजा खबर देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बताया गया है कि राजपुर थाना क्षेत्र में आईटी पार्क के पास देर रात बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें डीआईटी कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे छात्र समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना देर रात उस समय घटित हुई, जब दोनों छात्र बुलेट मोटरसाइकिल से धोरनपुल की ओर से आईटी पार्क की तरफ जा रहे थे। बाइक चला रहे छात्र का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वाहन सड़क की दूसरी ओर जाकर आदर्श एंक्लेव गेट के पास एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने देव कुमार (22 वर्ष) निवासी जिला जमुई, बिहार को मृत घोषित कर दिया। वह डीआईटी कॉलेज में बी-फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था।
हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरा छात्र रोनित विश्वास (19 वर्ष) निवासी दीमापुर, नागालैंड था, जो उसी कॉलेज में बी-फार्मा प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। हालांकि सुबह इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
थाना राजपुर प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि प्राथमिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण हादसा होना सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी कर दोनों छात्रों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों छात्र देहरादून में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहे थे और पढ़ाई के साथ अपने भविष्य को लेकर कई सपने संजोए हुए थे। लेकिन एक पल की दुर्घटना ने उन सपनों को अधूरा छोड़ दिया। इस हादसे की खबर मिलते ही कॉलेज परिसर में भी गमगीन माहौल बन गया और सहपाठियों में शोक की लहर फैल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की पुष्टि के लिए घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों का भी अध्ययन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Dehradun news today: देहरादून मंदिर के पास महिला का शव बरामद, मचा हड़कंप
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
