Connect with us
Haridwar women viral video news: woman tied a pole beaten ranipur viral video uttarakhand latest update today
फोटो सोशल मीडिया Haridwar women viral video news

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar women viral video news: हरिद्वार में मानवता शर्मशार, महिला को खंभे से बांधकर पीटा

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar women viral video news: हरिद्वार में मानवता शर्मशार, महिला को खंभे से बांधकर पीटा

1 min read

Haridwar women viral video news: woman tied a pole beaten ranipur viral video uttarakhand latest update today: हरिद्वार के रानीपुर की लेबर कॉलोनी में हैवानियत, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Haridwar women viral video news: woman tied a pole beaten ranipur viral video uttarakhand latest update today: कहते इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है, परंतु उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले में आज एक ऐसी घटना घटित हुई है जिसने मानवता को शर्मशार कर दिया है। दरअसल धर्म नगरी के नाम से मशहूर हरिद्वार जिले के रानीपुर क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में कुछ लोगों ने शक के आधार पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पहले बिजली के खंभे से बांधा और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो में महिला दर्द से कराहती और खुद को बचाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है, जबकि कुछ लोग उसे गालियां देते हुए पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सार्वजनिक होते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और पीड़िता के घर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू की। कुल मिलाकर इस घटना ने समाज की संवेदनशीलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी बड़कोट मकान में लगी आग, जिंदा जली मासूम बच्ची

सुबह की सैर पर निकली, रास्ता भटक गई ranipur Haridwar women viral video news

पुलिस जांच और परिजनों की शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला लेबर कॉलोनी की ही रहने वाली है और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे उसकी मां टहलने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन मानसिक असंतुलन के कारण वह रास्ता भटककर एक अन्य व्यक्ति के घर में चली गईं। इसी बात को लेकर कॉलोनी के कुछ लोग आक्रोशित हो गए और बिना हालात समझे महिला को पकड़ लिया। आरोप है कि महिला को बिजली के खंभे से बांधकर लात-घूंसे और डंडों से पीटा गया। इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।
यह भी पढ़ें- 12वीं कक्षा तक निःशुल्क मिलेगी नोटबुक

स्वजन पहुंचे तो भागे आरोपी Haridwar viral video news ranipur Haridwar news today

घटना की भनक लगते ही महिला के स्वजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल महिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला को शारीरिक चोटों के साथ गहरा मानसिक आघात भी पहुंचा है।
यह भी पढ़ें- अस्पताल में जमीन पर लिटाकर किया घायल का उपचार

छह लोगों पर मुकदमा, पुलिस की दबिश जारी Haridwar women viral video news

इस संबंध में रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महिला के बेटे की तहरीर के आधार पर एक महिला समेत कुल छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें पांच आरोपी नामजद हैं, जबकि एक महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले को गंभीर मानते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी सिटी अभय सिंह ने स्पष्ट कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, खासकर तब जब मामला एक मानसिक रूप से बीमार महिला से जुड़ा हो।
यह भी पढ़ें- LLB छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मंजर देख पिता को पड़ा अटैक

सोशल मीडिया पर गुस्सा, मानवता पर सवाल haridwar news today 

घटना का वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों में भारी आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर महिला किसी के घर में चली भी गई थी, तो पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी, न कि भीड़ बनाकर सजा देना। कई लोगों ने इस घटना को मानवता के लिए शर्मनाक करार दिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गुलदार के सामने ढाल बनी गीता, मौत के मुंह से खींच लाई पिता को

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top