Connect with us
Uttarakhand Home Guard Jawan

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: होमगार्ड जवान ने पेश की इमानदारी की मिसाल 13 हजारों रुपयों से भरा खोया पर्स लौटाया

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: होमगार्ड जवान ने पेश की इमानदारी की मिसाल 13 हजारों रुपयों से भरा खोया पर्स लौटाया

1 min read

Uttarakhand Home Guard Jawan: उत्तरकाशी के होमगार्ड जवान ने दिखाई ईमानदारी की बड़ी मिसाल, रुपयों से भरा पर्स लौटाया वापस

देवभूमि उत्तराखंड में आज एक होमगार्ड जवान ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की जिससे हृदय गदगद हो उठा। जी हां एक खबर है उत्तरकाशी जिले से जहां एक महिला प्रियंका भट्ट पत्नी महेश प्रसाद भट्ट का ,13000 रुपयों से भरा पर्स सड़क पर गिर गया। महिला का यह खोया हुआ पर्स विश्वनाथ चौक सीजन ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान गजेंद्र सिंह पंवार को चौक पर मिला जिसमें 13000 रुपए की नगदी, एटीएम और अन्य जरूरी कागजात थे।(Uttarakhand Home Guard Jawan)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पौने दो लाख रुपये से भरा मिला बैग, पवन भट्ट ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
एटीएम और कागजात के माध्यम से जानकारी जुटाई गई तो पर्स श्रीमती प्रियंका भट्ट पत्नी महेश प्रसाद भट्ट निवासी ग्राम चिंवा नाल्ड उत्तरकाशी का पाया गया। जिसके बाद प्रियंका भट्ट को तुरंत सूचित किया गया और महिला द्वारा चौकी पर आकर होमगार्ड जवान से अपना पर्स ले लिया गया। महिला अपना खोया पर्स देखकर इतना खुश हुई कि वह जवान का धन्यवाद अदा करते नहीं थकी।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top