Connect with us
Haldwani bike accident news today
सांकेतिक फोटो Haldwani bike accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Haldwani accident today: हल्द्वानी ड्यूटी से लौट रहे वन दरोगा की सड़क हादसे में चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी

Haldwani accident today: हल्द्वानी ड्यूटी से लौट रहे वन दरोगा की सड़क हादसे में चली गई जिंदगी

1 min read

Haldwani bike accident today : ड्यूटी से लौट रहे वन दरोगा कि सड़क पर बाइक फिसलने से दुर्घटनाग्रस्त, दरोगा की चली गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम….

Haldwani bike accident today: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे लगातार बरकरार है जिसके चलते आए दिन किसी न किसी व्यक्ति की जिंदगी मौत के घाट उतर रही है जो एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि इन दर्दनाक हादसों के चलते प्रदेश में लगातार मौतों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं जो वाकई मे भयावह साबित हो रहे है। ऐसी ही कुछ खबर नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आ रही है जहां पर ड्यूटी से लौट रहे वन दरोगा की बाइक सड़क पर रपटने से दर्दनाक हादसे का शिकार हुई है। जिसके चलते वन दरोगा की जिंदगी चली गई।
यह भी पढ़ें- Dehradun scooty accident: देहरादून स्कूटी हादसा, गले मे पहने काले धागे ने ले ली युवक की जान

Haldwani road accident news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के जज फार्म निवासी (55 वर्षीय) ललित मोहन जोशी पुत्र गोविंद बल्लभ जोशी वन दरोगा के पद कर तैनात थे। जो बीते शुक्रवार को टांडा जंगल मे अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद बीती देर शाम को अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी जैसे ही उनकी बाइक टांडा जंगल के पास ( दो किलोमीटर आगे बेलबाला) पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई। जिसके चलते दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- Rudrapur car accident news: रूद्रपुर कार हादसे में दो दोस्तों की गई जिंदगी, लौट रहे थे शादी से

Haldwani latest news today जैसे ही राहगीरों ने इस घटना को घटित होता देखा तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना 108 को दी जिसके बाद घायल वन दरोगा को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपचार के दौरान वन दरोगा ने दम तोड़ दिया। तभी इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन समेत विभागीय अधिकारियों को दी गई। मृतक ललित मोहन जोशी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ललित मोहन जोशी हाल ही में तराई पूर्वी वन प्रभाग से स्थानांतरित होकर तराई केंद्रीय वन विभाग टांडा रेंज में आए थे। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं वन विभाग में शोक की लहर व्याप्त है। बताया जा रहा है कि मृतक दरोगा के दो बेटे है जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

यह भी पढ़ें- Champawat accident news today: चम्पावत सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top