Connect with us
Uttarakhand medical College group c vacancy 2024
सांकेतिक फोटो Uttarakhand medical College group c vacancy 2024

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / Uttarakhand medical College group c vacancy: उत्तराखंड मेडिकल कॉलेज समूह ग पदों पर भर्ती

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

Uttarakhand medical College group c vacancy: उत्तराखंड मेडिकल कॉलेज समूह ग पदों पर भर्ती

1 min read

Uttarakhand group c vacancy 2024 : उत्तराखंड राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेज में समूह ग के 79 पदों पर निकली भर्ती, 24 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन….

Uttarakhand group c vacancy 2024: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में समूह ग के अंतर्गत 79 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिसके चलते इच्छुक उम्मीदवार आगामी 4 जनवरी 2025 से 24 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए www.ukmssb.org. की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है । बताते चलें यह भर्ती प्रक्रिया उम्मीदवारों की आयु सीमा , पात्रता के आधार पर संपन्न कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand anganwadi bharti 2024: उत्तराखंड आगंनबाड़ी में जल्द होगी बंपर भर्ती

uttarakhand medical College group c vacancy 2024 बता दें उत्तराखंड चिकित्सा विभाग में नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से एक जरूरी सूचना सामने आ रही है कि समूह ग के अंतर्गत सी एस. एस. डी टेक्नीशियन के 79 रिक्त पदों को भरा जाना है जिसके लिए 21 दिसंबर को विज्ञापन प्रकाशित हो जा चुका है। इच्छुक उम्मीदवारों ऑनलाइन आवेदन 4 जनवरी 2025 से लेकर 24 जनवरी की शाम 5:00 बजे तक कर सकते हैं। बताते चले अनुसूचित जाति के 15 पद, अनुसूचित जनजाति के 3 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 7 पद तथा अनारक्षित के 43 पद भरे जाने हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार www.ukmssb.org की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। बताते चले यह भर्ती उन अभ्यार्थियों के लिए अच्छा मौका होने वाली है जो चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- Ukpsc Lower pcs bharti: उत्तराखण्ड लोअर PCS के 113 पदों पर निकली भर्ती आवेदन शुरू

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top