Connect with us
Uttarakhand army agniveer bharti rally 2025
सांकेतिक फोटो Uttarakhand army agniveer bharti 2025

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / Uttarakhand army agniveer bharti 2025 उत्तराखंड जल्द होगी अग्निवीर सेना भर्ती रैली

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

Uttarakhand army agniveer bharti 2025 उत्तराखंड जल्द होगी अग्निवीर सेना भर्ती रैली

1 min read

Uttarakhand army agniveer bharti 2025 : उत्तराखंड में 2000 अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, भारतीय सेना को मिल चुके 4500 जवान, हर जिले में लगेंगे कैंप…… 

Uttarakhand army agniveer bharti 2025  उत्तराखंड में भारतीय सेना द्वारा दो हजार पदों पर अग्नि वीरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है जिसके तहत राज्य के हर जिले में कैंप लगाए जाएंगे जहां इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही भारतीय सेना को अभी तक उत्तराखंड से कुल 4500 अग्नि वीर मिल चुके हैं जो अपनी सेवाएं देंगे। यह भर्ती राज्य के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होने वाली है जो भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं।

यह भी पढ़िए:Big Breaking: उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए नए सोशल मीडिया नियम….

Uttarakhand army agniveer bharti rally 2025 बता दें बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश – उत्तराखंड के जोनल भर्ती अधिकारी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की इस दौरान मेजर जनरल मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जानकारी देते हुए बताया कि अग्नि वीर भर्ती के अंतर्गत अब तक 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है इसके अलावा 2000 रिक्त पदों पर भी जल्द ही भर्ती की जाएगी। इसके लिए भविष्य में होने वाली भर्तियों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य और जनपद स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस संबंध में सरकार हर संभव सहायता सुनिश्चित करेगी। बताते चले उत्तराखंड को वीरों की भूमि कहा जाता है क्योंकि यहां पर राज्य के करीब 72000 युवा भारतीय सेना में कार्यरत है जबकि राज्य मे 1,69,519 पूर्व सैनिक है। गौर हो की 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने दुश्मनों को युद्ध में परास्त कर दिया था। जिनमें से मूल रूप से उत्तराखंड के सैनिकों ने भी वीरता के झंडे गाढ़े थे।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top