Connect with us
Uttarakhand weather news live
सांकेतिक फोटो Uttarakhand weather news live

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: उत्तराखंड में तीन दिन के लिए मौसम का अलर्ट पड़ेगी कोहरे की मार

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में तीन दिन के लिए मौसम का अलर्ट पड़ेगी कोहरे की मार

1 min read

Uttarakhand weather news live: पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड, मैदानी इलाकों में कोहरा बरपाएगा कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

Uttarakhand weather news live: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बड़ा करवट लेने वाला है जी हां मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में 20 से 22 नवंबर तक घना कोहरा लगने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह शाम की ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। वहीं पर्यटक भी अब उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों की ओर की ओर रुख करने लगें हैं।

यह भी पढ़ें- काठगोदाम और लालकुआं से दिल्ली की ओर चलने वाली ट्रेन के शेड्यूल में हुआ बदलाव…

Uttarakhand weather alert today आपको बता दें कि इस वर्ष उत्तराखंड का मौसम बेहद अलग रूप में नजर आ रहा है. पहले मानसून के बाद बारिश पड़ती थी, जिसके बाद सर्दियां बढ़ने लगती थी, लेकिन इस साल ऐसा कुछ नहीं हुआ. मानसून के बीते हुए लंबा वक्त बीत गया है, लेकिन अब तक उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पानी की एक बूंद तक नहीं गिरी और ना ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फ नजर आ रही है, जो इस समय तक बर्फ की चादर लपेटे हुए नजर आते थे। बताते चलें कि 20 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में जमीन आसमान का अंतर देखने को मिलेगा पहाड़ में जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक लुढ़का तो तराई में भी 10 डिग्री के आसपास पारा पहुंच गया है। जिस कारण रात के समय लोगों को ठिठुरन का अहसास होगा।

यह भी पढ़ें- Good news: रामनगर लालकुआं से मुंबई के लिए जल्द दौड़ेगी हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top