Connect with us
Uttarakhand Mausam: weather Department issued yellow alert in Uttarakhand for heavy rain barish till 22 July.

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखण्ड: आज और कल भी जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: आज और कल भी जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

1 min read

Uttarakhand Mausam: उत्तराखण्ड में थम नहीं रहा बारिश (Barish) का दौर, बुधवार और गुरुवार को भी जमकर होगी बारिश, यलो अलर्ट जारी..

राज्य में बीते शनिवार से चला आ रहा मूसलाधार बारिश का दौर अभी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। मौसम (Uttarakhand Mausam) विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान तो इसी ओर संकेत कर रहा है जिसमें बुधवार और गुरुवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 जुलाई को राजधानी देहरादून के साथ ही नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश (Barish) हो सकती है। इतना ही नहीं राज्य के बाकी हिस्सों में भी आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तीव्र बौछारें पड़ने की भी आशंका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग का यह भी कहना है कि 23 और 24 जुलाई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, परंतु इस संबंध में अभी तक कोई अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसम विभाग का 22जुलाई तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ में सफर से बचे

यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top