UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में इस तारीख तक पहुंच सकता है मानसून फिर होगी झमाझम बारिश….
1 min read
Uttarakhand monsoon Rain 2024:उत्तराखंड मे कहीं मिलेगी बारिश से राहत तो कहीं गर्मी बनेगी आफत, आगामी 25 जून को मानसून दे सकता है दस्तक……..
Uttarakhand monsoon Rain 2024 : गौरतलब हो कि जून के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक झोंकेदार हवाओं और झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई थी लेकिन इसी बीच अब फिर से मानसून आने से पहले मैदान और पहाड़ के इलाकों मे दोबारा चिलचिलाती गर्मी सताने वाली है। जिसके साथ ही प्रदेश भर में गर्मी में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है वहीं मानसून 10 दिन की देरी से 25 जून तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
यह भी पढ़िए:Uttarakhand weather Update today: उत्तराखंड के इन जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी…
बता दें इस वर्ष जून महीने की शुरुआत मे झोंकेदार हवाओं और झमाझम बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आई जिसके चलते मौसम काफी हद तक सुहाना और ठण्डा हो गया था लेकिन इसी बीच अब गर्मी एक बार फिर से मैदानी और पहाड़ी इलाके के लोगों सताने वाली है। इतना ही नहीं इसके साथ ही प्रदेश के तापमान में सामान्य से तीन और चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान अनुसार आज शनिवार को प्रदेश के पहाड़ी जनपदों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने के साथ ठण्डी हवाओं के चलने की संभावना है।जबकि अन्य जिलों में मौसम 11 जून तक शुष्क बना रहेगा जिसके चलते सभी जिलों में चटक धूप खिलने के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक शुष्क मौसम के साथ ही तपिश और अधिक परेशान कर सकती है। दरअसल इस बार मानसून उत्तराखंड मे 25 जून तक पहुँचने वाला है जिसके कारण सामान्य से 10 फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना है।
यह रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 39.0 22.8
पंतनगर 38.0 22.4
मुक्तेश्वर 30.0 14.6
नई टिहरी 27.0 16.5
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
