UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: गरुड़ के आकाश जोशी ने UPSC परीक्षा में पाई सफलता प्रदेश को किया गौरवान्वित
1 min read
Akash Joshi UPSC Exam: गरुड़ के आकाश जोशी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 337 रैंक क्षेत्र के साथ ही बढ़ाया प्रदेश का मान
बीते सोमवार यूपीएससी द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणामो में उत्तराखंड के युवाओं ने भी अपनी सफलता का परचम लहराया है। सफलता की इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ता है आकाश जोशी का जी हां मूल रूप से गरुड़ बागेश्वर जिले के निवासी आकाश जोशी ने यूपीएससी परीक्षा में 337 रैंक हासिल कर समूचे राज्य को गौरवान्वित पल दिया है। आकाश की सफलता पर जहां उनके घर में खुशी का माहौल है वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आपको बता दें कि आकाश ने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी द्वारा ही यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है।(Akash Joshi UPSC Exam)
यह भी पढ़िए: UPSC Result में उत्तराखंड की दीक्षा जोशी ने हासिल की 19वीं रैंक प्रदेश का बढ़ा मान Deeksha Joshi
देवभूमि दर्शन को हेमंत जोशी ने आकाश की सफलता से रूबरू कराते हुए बताया की आकाश उनकी बुआ के बेटे हैं और उनकी सफलता से घर में बेहद खुशी का माहौल है। बताते चलें कि आकाश जोशी के पिता चंद्रशेखर जोशी जहां एक बिजनेसमैन हैं वही उनकी मां आशा जोशी अध्यापिका हैं। अगर बात करें आकाश की मूल शिक्षा की तो उन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा एसएम आर्य पब्लिक स्कूल पंजाब बाग नई दिल्ली से उत्तीर्ण की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की और यहीं से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री भी हासिल की।

यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: झुलाघाट की गीतिका ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की यूपीएससी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
