Connect with us
Uttarakhand news: Almora Kwarab road will stop in night till 18 th july
Image : social media ( Almora Kwarab Road News)

Home / ALMORA NEWS / Almora Kwarab Road News: अल्मोड़ा क्वारब हाईवे 18 जुलाई तक रात में रहेगा बंद

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

Almora Kwarab Road News: अल्मोड़ा क्वारब हाईवे 18 जुलाई तक रात में रहेगा बंद

1 min read

Almora Kwarab Road News  : क्वारब में अब 18 जुलाई रात तक वाहनों की आवाजाही रहेगी बन्द, केवल इन वाहनों को होगी अनुमति, DM ने दिए निर्देश..

Almora Kwarab Road News  : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित NH 109 मे क्वारब पुल लगातार लोगों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर रहा है जहां पर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है जिसको ध्यान में रखते हुए आगामी 18 जुलाई तक रात 11:00 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई गई है वहीं सिर्फ एंबुलेंस क्रेन और अन्य आवश्यक सेवाओं को ही इस मार्ग पर जाने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़े :Almora Kwarab Road Condition: अल्मोड़ा हल्द्वानी -क्वारब हाईवे 3 जुलाई तक रात में बंद

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब के पास 200 मी हिस्से में भूस्खलन हो रहा है जिसके चलते वर्तमान में मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहे हैं जिसको ध्यान में रखते हुए डीएम आलोक कुमार पांडे ने यहां से रात के समय गुजरने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है। आदेशों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। प्रतिबंधित समय पर वाहनों की आवाजाही ना हो सके इसके लिए समस्त चौकी और थाना प्रभारियो को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताते चले प्रशासन ने यह फैसला लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है इसलिए इन निर्देशों का आवश्यक रूप से पालन करें।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top