Connect with us
Uttarakhand news: Bageshwar neema koranga who went to cut grass died after falling from the hill, got married six months ago.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत, छह माह पूर्व हुई थी शादी

उत्तराखण्ड बागेश्वर

उत्तराखंड: घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत, छह माह पूर्व हुई थी शादी

1 min read

पहाड़ में दर्दनाक हादसा, जंगल में घास लेने गई गर्भवती महिला की खाई में गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम….

राज्य के बागेश्वर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां जंगल में घास काटने गई एक गर्भवती महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। बताया गया है कि महिला का छः माह पूर्व ही विवाह हुआ था। इस दुखद खबर से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में जंगल की आग बुझा रहा युवक खाई में गिरकर बुरी तरह झुलसा, मौके पर ही मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के धरमघर क्षेत्र के चुचेर गांव निवासी नीमा देवी पत्नी प्रकाश कोरंगा बीते रोज घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में घास काटने गई थी। बताया गया है कि इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह 60 मीटर खाई में गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक नीमा का इसी वर्ष अप्रैल में विवाह हुआ था और उसका पति प्रकाश रुद्रपुर में नौकरी करता है। पत्नी के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही वह भी घर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक हादसा, जंगल में घास लेने गई महिला गिरी गहरी खाई में, मौके पर ही मौत

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top