Connect with us
उत्तराखंड: ललित नहीं हुए सेना में भर्ती तो रानीखेत में युवाओं के लिए खोला फ्री आर्मी ट्रेनिंग सेंटर
Image : Devbhoomi darshan ( Lalit physical academy ranikhet)

Home / ALMORA NEWS / उत्तराखंड: ललित नहीं हुए सेना में भर्ती तो रानीखेत में युवाओं के लिए खोला फ्री आर्मी ट्रेनिंग सेंटर

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड: ललित नहीं हुए सेना में भर्ती तो रानीखेत में युवाओं के लिए खोला फ्री आर्मी ट्रेनिंग सेंटर

1 min read

Bisht Lalit physical academy ranikhet almora free army training center uttarakhand news: अल्मोड़ा के ललित सिंह बिष्ट फिजिकल अकैडमी खोलकर पहाड़ के युवाओं का संवार रहे भविष्य, युवाओं को दे रहे निशुल्क आर्मी की ट्रेनिंग…

Bisht Lalit physical academy ranikhet almora free army training center uttarakhand news: सपने देखना जितना आसान होता है उतना ही मुश्किल होता है इन्हें पूरा करना। अक्सर देखा जाता है कि जब युवाओ के सपने किसी कारणवश पूरे नहीं हो पाते हैं तो वो या तो हताश हो जाते हैं या फिर डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग होते है जो अपने सपने को दूसरों के जरिए पूरा करते हैं।

ऐसी ही कुछ प्रेरणादायक कहानी है अल्मोड़ा जिले के ललित सिंह बिष्ट की जो खुद तो आर्मी में चयनित नहीं हो पाए लेकिन उन्होंने हिम्मत ना हारते हुए अपने जुनून से सैकड़ो अभ्यर्थियों को आर्मी की निशुल्क कोचिंग देकर उनका भविष्य संवारा। देखा जाए तो ललित एक ऐसे सच्चे देशभक्त है ,जिनके सपने तो अधूरे रह गए लेकिन उनकी बदौलत दूसरे युवाओं के सपने पूरे हो रहे है।

यह भी पढ़े :Garhwal rifles agniveer army bharti: कोटद्वार में 15 जनवरी से होगी अग्निवीर भर्ती रैली

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत: (Lalit physical academy ranikhet almora news today)

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में ललित सिंह बिष्ट ने बताया कि वह अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट तहसील के बिंता पारकोट गोडगांव के निवासी है। उन्होंने कई बार आर्मी की तैयारी की और हर बार आर्मी में जाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। बावजूद इसके ललित ने कभी हार नहीं मानी और अपना आर्मी में जाने का सपना युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर पूरा किया।

वर्ष 2021 में ललित ने खोली फिजिकल अकैडमी ( lalit bisht army ranikhet almora news today)

ललित ने वर्ष 2021 में अपनी मेहनत के दम पर ललित फिजिकल अकैडमी रानीखेत खोली जहां पर उन्होंने युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देना शुरू किया। अभी तक ललित की अकादमी से करीब 200 से ज्यादा युवाओं का चयन आर्मी में हो चुका है ,जबकि 150 से अधिक हुआ आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। ललित बताते हैं कि उनका सपना युवाओं के जरिए पूरा हो रहा है, इसलिए उनका निरंतर यही प्रयास रहेगा की वह आगे भी युवाओं को ऐसे ही आर्मी के प्रति प्रेरित करें और अपने व युवाओं दोनो के सपने को पूरा करें।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top