Connect with us
Rishikesh Bull fight video

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand news: ऋषिकेश में सांडों ने लड़कियों को पटका विडियो आई सामने

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

Uttarakhand news: ऋषिकेश में सांडों ने लड़कियों को पटका विडियो आई सामने

1 min read

Rishikesh Bull fight video : दो आवारा सांडों के बीच हुई भयानक लड़ाई, लड़ते – लड़ते दोनों एक दुकान के अंदर जा घुसे, हलक में अटकी दुकान पर काम करने वाली युवतियों की जान…..

 Rishikesh Bull fight video : उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते ये आवारा पशु लोगों को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यहां पर कभी आवारा कुत्ते बच्चों पर हमला करते हैं तो कभी आवारा सांड सड़क पर लड़ते – लड़ते दुकान के अंदर जा घुसते हैं। ऐसी ही कुछ खबर योगनगरी ऋषिकेश के मुनिकी रेती से सामने आ रही है जहाँ पर दो सांड सड़क पर लड़ते – लड़ते एक दुकान में जा घुसे जिसके चलते दुकान में काम करने वाली दो युवतियां अंदर ही फंस गई जिसकी चपेट में दोनों आ गई। गनीमत रही कि दोनों की जान बाल बाल बच गई।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में स्कूली छात्रा को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोचकर गंभीर रूप से किया घायल

Rishikesh News Today
बता दें बीते शुक्रवार को ऋषिकेश के मुनिकी रेती में दो सांडों का आतंक देखने को मिला। यहां पर दो सांड आपस मे लड़ते – लड़ते अचानक से एक दुकान में घुस गए जहां पर दो युवतियों की जान आफात में आ गई। गनीमत रही की दुकान में रखें काफी सारे लेडीज पर्स और बैग युवतियों के ऊपर गिर गए जिसके चलते दोनों युवतियां सांडों के पैरों तले कुचलने के बाद भी ज्यादा चोटे आने से बच गई अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा इस दौरान हो सकता था। तभी इस बीच दुकानदार ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और सामान के ऊपर चढ़कर आवारा सांडों को डंडे से मार कर बाहर भगाया। वहीं जान बचने के बाद दोनों युवतियां काफी डरी हुई है। इस जानलेवा घटना को लेकर लोगों में नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी नगरपालिका सड़कों से आवारा सांडों को नहीं हटाती है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: हल्द्वानी में आवारा सांड ने महिला को उतारा मौत के घाट बच्चों के सर से उठा मां का साया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top