Connect with us
Uttarakhand news: Chamoli pokhari to haridwar bus Accident today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: चमोली से हरिद्वार जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त यात्रियों में मची चीख-पुकार

उत्तराखण्ड हरिद्वार

उत्तराखंड: चमोली से हरिद्वार जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त यात्रियों में मची चीख-पुकार

1 min read

उत्तराखंड में भूस्खलन के चलते हैं आए दिन कई सड़क हादसे हो रहे हैं इसी बीच फिर एक खबर चमोली जिले से सामने आ रही है जहां आज दोपहर चमोली- पोखरी से हरिद्वार जा रही बस गुनियाला खाल से कुछ आगे पहुंची ही थी कि बस का पिछला हिस्सा सड़क का पुस्ता धंसने से की वजह से सड़क से बाहर निकल गया। वह तो गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ से तुरंत गाड़ी रोक दी अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: करंट लगने से युवक ने तोड़ा दम दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बस रोज की तरह हिमगिरि पोखरी से हरिद्वार के लिए चली तो कुछ किलोमीटर आगे गुनियालाखाल से कुछ दूरी पर पहाड़ी से सडक पर आये मलवे के कारण ड्राइवर ने थोडा गाड़ी को बहार की तरफ काटा तो सड़क का पुस्ता धंस गया और गाड़ी के बांई तरफ का पिछला टायर सड़क से बाहर निकल गया। वहीं बस मे बैठी सवारियो मे चीख-पुकार के साथ हडकंप मच गया। वहीं सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग पोखरी ने जेसीबी भेजकर सड़क पर आये मलवे को साफ करवाकर बस को सड़क पर खींचा गया और साढे तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात शुरू हो पाया।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पहाड़ में अग्निवीर भर्ती में सफल न होने पर युवक ने कर दी अपनी जीवन लीला समाप्त

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top