उत्तराखण्ड देहरादून
देहरादून दिल्ली समेत इन जगहों के किराए में होगी बढ़ोतरी, सफर भी होगा लंबा
1 min read
Dehradun Delhi Bus fare: कावड़ यात्रा के दौरान देहरादून से दिल्ली तथा अन्य राज्यों के लिए रोडवेज बसों का किराया होगा महंगा
रोडवेज की बसों में देहरादून से दिल्ली तथा अन्य स्थानों के लिए सफर करने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम की ओर से एक खबर सामने आ रही है। जी हां कावड़ यात्रा के दौरान रोडवेज की बसो मे सफर करना महंगा हो जाएगा। बता दे कि परिवहन निगम द्वारा इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बताते चलें कि कावड़ यात्रा के दौरान बसो के रूट डाइवर्ट किए जाएंगे, जैसे ही रूट डायवर्ट हो जाएंगे, संबंधित मार्गों की दूरी बढ़ने के आधार पर किराए में भी बढ़ोतरी कर दी जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान सबसे अधिक भीड़ हमेशा से ही दून-मेरठ-दिल्ली हाईवे पर होती है। इस कारण देहरादून हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली बसों का रूट बदल दिया जाता है। देहरादून हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली बसो का रूट डायवर्ट करके बसों का वाया पोठा -साहिब-करनाल रूट से दिल्ली के लिए संचालन किया जाता है।(Dehradun Delhi Bus fare)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड:बस में सिगरेट पीने से मना करने पर उत्तराखंड रोडवेज की महिला कंडक्टर को पीटा
देहरादून से दिल्ली की दूरी में लगभग 77 किलोमीटर की बढ़ोतरी होने के कारण निगम द्वारा बसों के किराए में 55 से 100 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अंतर्गत वॉल्वों की बसों में जहां 100 रुपये तक की बढ़ोतरी की संभावना है वहीं साधारण बसों के किराए में 55 से 60 रुपये तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वही दिल्ली के साथ ही देहरादून हरिद्वार से अन्य राज्यो जयपुर, आगरा, फरीदाबाद, गुुरुग्राम, अलवर आदि स्थानों पर जाने वाली बसो को भी वाया करनाल भेजा जाता हैं। किराए में बढ़ोतरी सिर्फ कावड़ यात्रा के दौरान होने वाले रूट डायवर्जन के दौरान ही की जाएगी जैसे ही कावड़ यात्रा समाप्त हो जाएगी तो रोडवेज की बसों का किराया पहले की भांति लागू कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
