Connect with us
Uttarakhand news: Devbhoomi shamed son took away stepmother and made bride in bazpur udhamsingh nagar

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: देवभूमि हुई शर्मसार बेटे ने की सौतेली मां से शादी Bazpur news

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: देवभूमि हुई शर्मसार बेटे ने की सौतेली मां से शादी Bazpur news

1 min read

Bazpur news: उत्तराखंड के बाजपुर से सामने आई शर्मनाक घटना बेटे ने की सौतेली मां से शादी

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से रिश्तो को तार तार करने वाला मामला सामने आ रहा है। देवभूमि उत्तराखंड में ऐसा शर्मनाक मामला आना बहुत ही निंदनीय है।मां और बच्चों का रिश्ता सबसे अनमोल होता है । मां चाहे सगी हो या सौतेली मां होती है। मां बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र से सामने आ रहा है जहां एक सौतेली मां ने अपने बेटे के साथ शादी करके रिश्तो को शर्मसार कर दिया। यह घटना पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि कोतवाली बाजपुर थाने मे एक पीड़ित युवक ने अपनी दूसरी पत्नी और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़ित युवक का कहना है कि 11 साल पहले उसकी पहली पत्नी का निधन हो गया था जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से उसे दो बेटे है जो पिता की दूसरी शादी होने पर घर छोड़कर चले गए। दूसरी पत्नी से उसे दो बेटे तथा एक बेटी है।(Bazpur news)

पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि कुछ समय बाद उसके बेटों का घर आना-जाना शुरू हो गया। पीड़ित व्यक्ति के अनुसार सब कुछ सही चल रहा था कुछ दिन बाद पत्नी अपने मायके चली गई जो काफी दिन तक वापस नहीं लौटी जब वह व्यक्ति उसे लेने मायके गया तो पता चला कि उसकी पत्नी उसके पहले बेटे के साथ रह रही है तथा दोनों ने शादी कर ली है। वही मामले की जांच कर रहे चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी का कहना है कि युवक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पीड़ित युवक के अनुसार उसका बेटा अपनी ही सौतेली मां को भगा कर ले गया तथा शादी कर ली साथ ही घर से 20 हजार भी चोरी करके ले गया। युवक द्वारा इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top