Connect with us
Uttarakhand cleaning workers salary

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : धामी सरकार द्वारा पर्यावरण मित्रों को बड़ी सौगात बढ़ाया मानदेय

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड : धामी सरकार द्वारा पर्यावरण मित्रों को बड़ी सौगात बढ़ाया मानदेय

1 min read

Uttarakhand cleaning workers salary: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सफाई कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बढ़ाया मानदेय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों के व्यापक हित में उनके मानदेय को 350 रू. प्रतिदिन के जगह पर 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया है। बता दें कि इस मानदेय का लाभ उत्तराखंड के लगभग 6000 सफाई कर्मचारियों को मिलेगा। बताते चलें कि इससे पहले संविदा कर्मचारी, दैनिक कर्मचारी एवं स्वच्छता समिति कर्मचारी तथा आउटसोर्सिंग कर्मचारी को अलग-अलग मानदेय दिया जाता था लेकिन अब सभी को एक समान मानदेय दिया जाएगा।(Uttarakhand cleaning workers salary)

धामी सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों के व्यापक हित में मानदेय बढ़ाए जाने पर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों में खुशी की लहर है। बता दें कि 5 जनवरी 2022 को सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना द्वारा उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की थी तब उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को सफाई कर्मचारियों की बहुत सी समस्याओं से अवगत कराया था इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने सफाई कर्मचारियों के मानदेय को ₹500 प्रतिदिन करने की घोषणा की थी। बताते चलें कि सरकार की वापसी के बाद मुख्यमंत्री धामी ने इस घोषणा पर मंजूरी दे दी है। संविदा तथा दैनिक कर्मचारियों को अभी तक 350 रुपए प्रतिदिन का मानदेय दिया जाता था जबकि मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारियों को ₹275 तक का मानदेय मिलता था। लेकिन अब सभी को एक समान मानदेय दिया जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top