Connect with us
Uttarakhand News: guldar in Rishikesh house forest department team failed to caught

Home / उत्तराखण्ड / विडियो: ऋषिकेश में घर के अंदर घुसा गुलदार वन विभाग की टीम के छूटे पसीने

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

विडियो: ऋषिकेश में घर के अंदर घुसा गुलदार वन विभाग की टीम के छूटे पसीने

1 min read

Guldar In Rishikesh: ऋषिकेश में निर्माणाधीन घर के अंदर घुस गया गुलदार वन विभाग की टीम असमर्थ रही पकड़ने में

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जहाँ जंगली जानवरों के हमले का आंतक  जारी है वही अब मैदानी क्षेत्रों में भी जंगली जानवरों का आतंक फैला हुआ है। अभी एक ताजा खबर देहरादून जिले के ऋषिकेश शहर से सामने आ रही है। जहां मीरानगर गली नंबर 14 के एक निर्माणाधीन मकान में गुलदार के घुसने से दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा गुलदार के मकान में घुसने की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने की कोशिश करी लेकिन गुलदार मकान से निकलकर बाहर भाग गया।(Guldar In Rishikes)

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के मीरा नगर गली नंबर 14 में एक निर्माणाधीन मकान में गुलदार घुसने से दहशत फैल गई। बता दें कि जैसे ही ऋषिकेश रेंज अधिकारी ललित मोहन सिंह नेगी और एक कर्मचारी निर्माणाधीन भवन के अंदर गुलदार को पकड़ने के गए तो गुलदार भवन से निकलकर बाहर की ओर भाग गया और पास में ही एक प्लॉट में केले के पेड़ के पीछे छिप गया। बताते चलें कि गुलदार को पकड़ने में एक वन कर्मी जख्मी भी हो गया लेकिन फिर भी गुलदार को पकड़ने में वन विभाग की टीम असमर्थ रही। अभी तक गुलदार को पकड़ने में सफलता प्राप्त नहीं हो पाई है जिससे वहां के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्र में घुस रहे हैं जिससे उन्हें अपनी तथा अपने बच्चों की जान की चिंता सता रही है ।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top