Connect with us
Uttarakhand news:heavy rain alert in these district of Uttarakhand be careful

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के इन जिलों में हो गया भारी बारिश का अलर्ट जारी रहें सावधान!!!!!

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इन जिलों में हो गया भारी बारिश का अलर्ट जारी रहें सावधान!!!!!

1 min read

Uttarakhand heavy rain alert: मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जारी किया अलर्ट

इस बार उत्तराखंड में मानसूनी बारिश ने भारी कहर बरपाया है और यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त को देहरादून पौड़ी टिहरी पिथौरागढ़ नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के देहरादून और बागेश्वर जिले में अब तक सबसे अधिक बारिश हुई है।(Uttarakhand heavy rain alert)

यह भी पढ़िए:Dehradun jakhan Village landslide: देहरादून का जाखन गांव दबा भूस्खलन से लोगों को किया शिफ्ट

देहरादून में सामान्य बारिश से 56 फ़ीसदी अधिक और बागेश्वर में सामान्य से 174 फ़ीसदी अधिक वर्षा हुई है। सबसे खास बात तो यह है कि 22 अगस्त के बाद उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की आशंका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।अगर बात करें राजधानी देहरादून की तो बीती रात जौलीग्रांट क्षेत्र में नदी नाले उफान पर आने की वजह से एयरपोर्ट के अन्दर तक पानी आ गया। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी बारिश होने के बाद अचानक सड़क मार्ग बाधित हो रहे हैं ऐसे में अति आवश्यक होने पर ही पर्वतीय रूटों पर सफर करें।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top