Connect with us
Qurab Kwarab highway permanent solution Berm technology almora haldwani road NH update today
Image : social media ( Kwarab highway Berm technology)

Home / ALMORA NEWS / Kwarab highway: क्वारब हाईवे स्थाई समाधान? बर्म तकनीक रोकेगी दरकती पहाड़ी को क्लियर होगा रूट

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

Kwarab highway: क्वारब हाईवे स्थाई समाधान? बर्म तकनीक रोकेगी दरकती पहाड़ी को क्लियर होगा रूट

1 min read

Kwarab highway Berm technology: क्वारब पहाड़ी की समस्या का निकला समाधान, गिरते मलवे को रोकेगी बर्म तकनीक, नेशनल हाईवे खंड ने तीन दिन में रास्ता सुचारु करने का किया वादा...

Qurab Kwarab highway permanent solution Berm technology almora haldwani road NH update today: उत्तराखंड में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित क्वारब क्षेत्र की पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होता रहता है। इतना ही नहीं बल्कि आए दिन यहां पर पहाड़ी से बोल्डर भी गिरते रहते हैं जिसके तहत यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई बार इस मार्ग को बंद करना पड़ता है। वहीं मार्ग के बंद होने से लोगों को वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है ,जिससे उन्हें कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि क्वारब पहाड़ी से बार-बार गिरने वाले मलवे को रोकने के लिए अब बर्म तकनीक का सहारा लिया जा रहा है जो खेत की मेड जैसी संरचना बनाकर मलबे को रोकने का कार्य करेगी।

यह भी पढ़े :Almora kwarab road: क्वारब हाईवे पर लगातार गिर रहे बोल्डर बाल बाल बची शिक्षिका की जान

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बर्म तकनीक के तहत पहाड़ी पर अलग-अलग स्तर पर सीढ़ी नुमा मेडे बनाई जाएंगी। इतना ही नहीं बल्कि मेड़ों के बनने से बारिश के समय आने वाला पानी सीधे सड़क पर ना आकर धीरे-धीरे नीचे की ओर बहेगा और मिट्टी तथा बोल्डर मेड़ो में फंस जाएंगे। यह न केवल पहाड़ी से मलवा गिरने की रफ्तार को कम करेगा बल्कि सड़क को बार-बार बंद होने से भी बचाएगा। अधिकारियों का कहना है कि कार्य को तीन दिन के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बर्म तकनीक निकालेगा समस्या का हल 

इसके बाद मार्ग पर बिना रुकावट के यातायात संचालित किया जा सकेगा। अभी राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर क्वारब क्षेत्र में हर बरसात के दौरान घंटों तक यातायात बाधित रहता था जिससे अन्य स्थानीय लोगों को पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ती थी लेकिन इस तकनीकी से पर्वतीय क्षेत्रों में मलबे पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। यदि यह प्रयास सफल होता है तो इसके बाद अन्य मार्गों पर भी इसका प्रयोग किया जाएगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top