Connect with us
Uttarakhand leopard tendua attack on deepa rawat in chandak pithoragrah district

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में तेंदुए का आंतक घास काटने गई दीपा रावत पर खूखांर तेंदुए ने किया हमला

उत्तराखण्ड LEOPARD IN UTTARAKHAND

उत्तराखंड: पहाड़ में तेंदुए का आंतक घास काटने गई दीपा रावत पर खूखांर तेंदुए ने किया हमला

1 min read

Uttarakhand: पिथौरागढ़(pithoragarh) निवासी दीपा रावत पर खूखांर तेंदुए(Tendua) ने किया हमला , साथी महिलाओ ने अपने हिम्मत से बचाया महिला को

उत्तराखंड(uttarakhand) में आदमखोर तेंदुओं का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है, कितने तेंदुओ को वन विभाग टीम की ओर से पकड़ा भी जा चुका है लेकिन फिर भी हालात ज्यों के त्यों ही है। अभी ताजा मामला पिथौरागढ़(Pithoragarh) जिले से है जहाँ मवेशियों के लिए घास काट रही एक महिला पर तेंदुए(Tendua) ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है। गनीमत रही की महिला अन्य महिला साथियो के साथ घास काट रही थी ,जिन्होंने महिला की चीख- पुकार सुनकर तुरंत हो हल्ला कर तेंदुए को भगा दिया। तेंदुए ने सीधे महिला के गले पर वार किया, जिससे महिला के गले में तेंदुए के पंजे से गहरा घाव बना है। महिला के हाथों, नाक , मुँह में भी पंजों के निशान हैं। यह जिले या राज्य का कोई पहला मामला नहीं है इस से पहले ये तेंदुए और गुलदार कई महिलाओ और बच्चों को अपना निवाला बना चुके है।
यह भी पढ़े – उत्तराखंड: बेटी को जबड़े में दबा के ले गया तेंदुआ, बहन और माँ जा भिड़े तेंदुए से बचा लिया बेटी को

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र निवासी दीपा रावत अन्य महिलाओं के साथ बुधवार को मवेशियों के लिए घास लेने क्षेत्र के ही नजदीकी जंगल में गई थी। घास काटने के दौरान ही पहले से झाड़ियों में घात लगाए तेंदुए अचानक दीपा पर हमला कर दिया। दीपा की चीख पुकार सुन कर साथ में घास काट रहीं महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं का शोर सुनकर तेंदुआ दीपा को वही छोड़कर भाग गया। साथी महिलाएं तुरंत घायल दीपा को नजदीकी सड़क तक लेकर आईं। जहाँ मौके पर सभी ग्रामीण भी पहुंच गए। जिनकी मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. एलएस बोरा के अनुसार महिला के छह घाव हैं। फिलहाल दीपा खतरे से बाहर है। क्षेत्र में तेंदुए के हमले की इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना मिलते ही रेंजर डीसी जोशी के नेतृत्व में टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घायल को मानकों के अनुसार आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोरा ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना और हर संभव मदद की बात कही।
यह भी पढ़े – उत्तराखंड: पहाड़ में गुलदार का आंतक,घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, मिला छत विछत शव

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top