Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के युवा चमके ब्राजील पैरा बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण और रजत पदक
उत्तराखण्ड देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
उत्तराखंड के युवा चमके ब्राजील पैरा बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण और रजत पदक
1 min read
वैसे डैनी और Manoj Sarkar Mandeep Kaur: उत्तराखंड के युवाओं ने ब्राजील में लहराया परचम जीते गोल्ड और रजत पदक
राज्य के होनहार वाशिंदे आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बात खेल के मैदान की करें तो यहां राज्य के कई प्रतिभाशाली युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को चारों खाने चित कर दिया है। आए दिन राज्य के युवा खेल में मैदान में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर मेडल हासिल करते रहते हैं। ऐसी ही एक खबर आज ब्राजील से सामने आ रही है जहां आयोजित हुई ब्राजील पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में राज्य के कई युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कई मेडल अपने नाम किए है। प्रतियोगिता में सबसे अभूतपूर्व प्रदर्शन मूल रूप से राज्य के उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर निवासी मनदीप कौर ने किया है। मनदीप ने अपने शानदार प्रदर्शन से दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया है। मनदीप के अतिरिक्त काशीपुर के चिराग बरेठा ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया है जबकि रुद्रपुर के मनोज सरकार को दो कांस्य पदक हासिल हुए हैं। ( Manoj Sarkar Mandeep Kaur)
यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड: वर्षा ने उत्तीर्ण की UGC नेट की परीक्षा, पंतनगर विवि की रही है गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र निवासी मनदीप कौर ने ब्राजील पैरा बैडमिंटन में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर दो स्वर्ण सहित एक रजत पदक अपने नाम किया है। बता दें कि यह प्रतियोगिता बीते 19 से 24 अप्रैल तक ब्राजील के साऊ पाऊलो में इंटरनेशनल लेवल पर आयोजित की गई थी। जिसमें मनदीप ने महिला एकल की एसएल-3 श्रेणी में स्वर्ण पदक तथा युगल वर्ग की एसएल-3 व एसयू-5 श्रेणी में मनदीप व मनीषा रामदास की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके अतिरिक्त मिक्सड डबल की एसएल-3 व एसयू-5 श्रेणी में काशीपुर के चिराग बरेठा व मनदीप कौर की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया है। कुल मिलाकर इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने 28 पदक हासिल किए हैं। जिनमें नौ स्वर्ण, छह रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड की मीनाक्षी नेगी भारतीय क्रिकेट टीम में फिजियोथैरेपिस्ट के लिए हुई चयनित
You may also like...
Related articles
Pithoragarh: पिथौरागढ़ में 3 साल के बेटे के साथ लापता हुई महिला, पुलिस ने जारी की तलाश सूचना
1 min read पिथौरागढ़ में 34 वर्षीय महिला तीन वर्षीय बेटे के साथ लापता, पुलिस ने जारी की तलाश सूचना…
Read More
Uttarakhand news: हरिद्वार में स्नान के दौरान लापता हुए 85 वर्षीय बुजुर्ग, तीन दिन बाद भी सुराग नहीं
1 min read हरिद्वार में स्नान के दौरान बिछड़े 85 वर्षीय बुजुर्ग, तीन दिन से लापता |Missing Elderly Man Haridwar…
Read More
Almora News Today: बाड़ेछीना में जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की मैक्स खाई में गिरी….
1 min read जागेश्वर धाम जा रहे यूपी के श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, बच्चों सहित 11 घायल; दो…
Read More
Uttarakhand news: हनीमून ट्रिप बना मौत का सफर? मसूरी के होमस्टे में IT इंजीनियर की संदिग्ध मौत
1 min read ||Uttarakhand News live Mussoorie IT Employee Radha Gayatri Death Mystery| मसूरी के होमस्टे में IT इंजीनियर की…
Read More
Nainital breaking news: नैनीताल में पर्यटकों की कार गिरी सरिता ताल में….
1 min read Nainital breaking news today Tourist Car fall in Sarita lake: नैनीताल में बड़ा हादसा टला, झील में…
Read More
Jaspal Rana Mother: जसपाल राणा की मां को लेकर फैली गलत खबर, अस्पताल में चल रहा इलाज
1 min read जसलपाल राणा की माता श्यामा देवी राणा के निधन की खबर निकली भ्रामक, दिल्ली के अस्पताल में…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
