Connect with us
Uttarakhand news: Max overturned uncontrollably due to stone falling from the mountain, one killed and many injured.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: पहाड़ से पत्थर गिरने से मैक्स अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत कई लोग घायल

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पहाड़ से पत्थर गिरने से मैक्स अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत कई लोग घायल

1 min read

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली सड़क दुघर्टना की दुखद खबर आज राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है। जहां एक मैक्स जीप से अनियंत्रित होकर पलट जाने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गहरी खाई में जा समाई बोलेरो एक मासूम बच्ची और चालक की दर्दनाक मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में रायवाला प्रतीत नगर से एक मैक्स जीप वाहन संख्या यूके-07-टीए-3244 रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी। बताया गया है कि जैसे ही मैक्स हिंडोलाखाल कुंजापुरी से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले पहुंची थी तो एकाएक पहाड़ से पत्थर गिरने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वाहन चालक सुनील भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट निवासी शिवपुरी तपोवन मुनिकीरेती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार नीलम धर्मपत्नी विजय प्रसाद तथा उसके तीन मासूम बच्चों आरूषि, अनुष्का एवं आरव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को श्रीदेव सुमन चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से उन्हें हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में जा समाई कार, एक महिला समेत दो लोगों की मौत

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top