Connect with us
Uttarakhand news: max road accident in badkot uttarakashi district one died

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में जा समाई मैक्स एक की मौत चालक फरार

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में जा समाई मैक्स एक की मौत चालक फरार

1 min read

Uttarakashi max road accident: उत्तरकाशी मैक्स सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत 3 अन्य घायल

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा आए दिन राज्य के किसी न किसी कोने से सड़क दुर्घटनाओं की खबर सुनने को मिलती है। इसी कड़ी में फिर एक सड़क दुर्घटना की  खबर राज्य के उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है, जहां स्यालब से बड़कोट की तरफ आ रहा मैक्स वाहन नगाण गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं मैक्स चालक सूरज सिंह घटना स्थल से फरार चल रहा है।(Uttarakashi max road accident)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड : गोमती नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, पुलिस ने किया रेस्क्यू

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के स्यालब से बड़कोट की तरफ आ रहे मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि  मृतक व्यक्ति की पहचान जयवीर लाल उम्र (50)वर्ष पुत्र हींगा लाल निवासी स्यालब गांव के रूप में हुई है। जबकि प्रह्लाद सिंह, सुनील व विनोद सिंह इस हादसे में घायल हो गए।  हादसे की सूचना मिलने पर बड़कोट पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए पीएचसी बड़कोट भर्ती कराया। बताते चलें कि सभी घायलों का सीएचसी बड़कोट में उपचार चल रहा है । मैक्स सवार सभी लोग बड़कोट के स्यालब गांव के हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top