Connect with us
Uttarakhand news: nainital apoorva shah top in Indian Amy JAG Exam 2022

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की अपूर्वा ने सेना की जज परीक्षा में समूचे देश में किया टॉप, प्रदेश का बड़ा मान

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड की अपूर्वा ने सेना की जज परीक्षा में समूचे देश में किया टॉप, प्रदेश का बड़ा मान

1 min read

Nainital Apoorva Shah: नैनीताल की अपूर्वा शाह ने भारतीय सेना की जज परीक्षा में समुचित देश में  किया टॉप

उत्तराखंड की बेटियां हमेशा ही प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदेश को गौरवान्वित करते आई हैं एक बार फिर आज नैनीताल जिले की अपूर्वा ने उत्तराखंड को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। जी हां आज हम आपको एक ऐसे परिवार से अवगत कराने जा रहे हैं जिस परिवार के बड़े से लेकर छोटे शख्स ने सफलता हासिल की है। हम बात कर रहे हैं राज्य के नैनीताल जिले की बेटी अपूर्वा शाह की जिसने अखिल भारतीय परीक्षा उत्तीर्ण करके देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। बता दे कि वर्तमान में अपूर्वा सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही है। अपूर्वा की इस सफलता से उनके परिजनों में खुशी की लहर है साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नैनीताल जिले की अपूर्वा शाह ने एसएससी जज कोर्स परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि अपूर्वा के पिता अखिल कुमार साह व माता संगीता शाह शहर के जिला कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता के पद पर तैनात हैं। बताते चलें कि अपूर्वा के दादाजी जीडी शाह एडवोकेट 1947 के विधानपरिषद सदस्य रह चुके हैं। अपूर्वा ने यूपीएस देहरादून से एलएलबी की परीक्षा पास की है, तथा इसके बाद उन्होंने पुणे से एलएलएम किया है। इसके साथ ही अपूर्वा की बहन भी इंजीनियर हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top