Connect with us
Uttarakhand news: Nainital road accident thar car kainchi dham road condition haldwani bhimtal road
Image : social media ( Nainital Road Accident News)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Nainital Road Accident News: कैंची धाम से लौट रही कार गिरी खाई में एक युवक की गई जिंदगी…

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Nainital Road Accident News: कैंची धाम से लौट रही कार गिरी खाई में एक युवक की गई जिंदगी…

1 min read

Nainital Road Accident News: नैनीताल में भीषण हादसा, खाई में गिरी थार एक युवक की गई जिंदगी, घूमने आए थे कैंची धाम (Nainital Road Accident News)

Uttarakhand news: Nainital road accident thar car kainchi dham road condition haldwani bhimtal road : नैनीताल-भवाली रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां राजस्थान के पर्यटकों से भरी एक थार अनियंत्रित होकर पाइन्स श्मशान घाट के पास डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 80 से 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़े :Nainital school fees scam: नैनीताल जिले के 17 स्कूलों को अतिरिक्त शुल्क लौटाने के आदेश…..

एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल (Kainchi dham Car Accident Uttarakhand)

हादसे में हल्द्वानी निवासी राहुल कुमार की मौत हो गई, जबकि जोधपुर राजस्थान निवासी अरविंद सिंह (24) पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह, निवासी दांतीवाड़ा और युवराज सिंह निवासी जालामंड गंभीर रूप से घायल हो गए। SDRF, पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर टीके टम्टा ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है।

घूमने आए थे उत्तराखंड, दर्शन के बाद हुआ हादसा (Kainchi Dham Travel News)

जानकारी के अनुसार, जोधपुर (राजस्थान) के डांगियावास निवासी 24 वर्षीय अरविंद सिंह अपने 20 वर्षीय दोस्त युवराज सिंह के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड आए थे। सुबह हल्द्वानी पहुंचने के बाद उन्होंने अपने स्थानीय दोस्त राहुल कुमार को भी साथ ले लिया। तीनों ने पहले कैंची धाम और फिर घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन किए। इसी बीच राहुल की नैनीताल में दोपहर करीब डेढ़ बजे एग्रीकल्चर की इंटरनल परीक्षा थी, जिसके चलते वे जल्दी-जल्दी नैनीताल की ओर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी पाइन्स श्मशान घाट के पास मोड़ काट रही थी, अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

देर से पहुंची एंबुलेंस, लोगों में नाराजगी (Emergency Response India)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। हालांकि रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Breaking News Today: टिहरी में बेटियों की शादी से पहले पिता की मौत…

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, जांच जारी (Road Safety India)

सीओ नैनीताल अंजना नेगी के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है और दोनों घायलों के परिजन राजस्थान से नैनीताल के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक राहुल मूल रूप से पटरानी हेड़ाखान का रहने वाला था और वर्तमान में हल्द्वानी में रह रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top