Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Bobby Dhami Indian hockey team

पिथौरागढ़

स्पोर्ट्स

पिथौरागढ़ के बॉबी धामी फिर छाएंगे विदेशी धरती में, FIH प्रो लीग के लिए हुआ चयन

Bobby Dhami Indian hockey team: पिथौरागढ़ के बॉबी सिंह धामी का चयन हुआ भारतीय पुरुष हॉकी टीम मे (फेडरेशन इंटरनेशनल हॉकी लीग) में टक्कर देंगे विदेशी टीम को ………..

Bobby dhami Indian Hockey Team: राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाले राज्य के इन होनहार युवाओं की अभूतपूर्व सफलताओं की खबरों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनका चयन भारतीय पुरुष हॉकी टीम में हुआ है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के निवासी बॉबी सिंह धामी की जिनका चयन भारतीय पुरुष हॉकी टीम में हुआ है और यह उत्तराखंड राज्य बनने के बाद एक ऐसे पहले खिलाड़ी है जिन्होंने भारतीय सीनियर हॉकी टीम में अपनी जगह बनाई है।
यह भी पढ़ें- बधाई: पिथौरागढ़ के बॉबी धामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सीनियर भारतीय हॉकी टीम में चयनित

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जनपद के निवासी बॉबी सिंह धामी प्रदेश से इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका चयन भारतीय पुरुष हॉकी टीम में हुआ है और अब बॉबी सिंह भारतीय टीम में शामिल होकर बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 22 से 29 में होने जा रही एफआइएच ( फेडरेशन इंटरनेशनल हाकी) लीग में अन्य विदेशी टीम से भिड़ेंगे। बता दे यह प्रदेश के लिए एक बेहद ही ऐतिहासिक पल है। बॉबी के हॉकी कोच और वर्तमान में प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल द्वारा बताया गया कि बॉबी के चयन से प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इतना ही नहीं बॉबी सीनियर टीम से ऑस्ट्रेलिया दौरे में पदार्पण भी कर चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गोल भी इन्होंने किए हैं। इससे पूर्व वह जून में लुसाने स्विट्जरलैंड में आयोजित एफआइएच स्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम के सदस्य रहकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं और वर्ष 2021 और 2023 में जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से प्रतिभाग किया है।दरअसल बॉबी ने हॉकी का प्रारंभिक प्रशिक्षण अपने मामा प्रकाश सिंह से टनकपुर में लिया और वहां उन्होंने बॉबी की आधारभूत स्किल का विकास किया। बॉबी कक्षा 6 से 11वीं तक देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं और इसके बाद वह वर्ष 2017 जून में सोनीपत स्थित साई ट्रेनिंग सेंटर चले गए थे जहाँ उन्हें हॉकी प्रशिक्षक वरुण बेलवाल की ओर से गहन प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें- Bobby Dhami Hockey Team: पिथौरागढ़ के बॉबी धामी भारतीय हॉकी टीम में चयनित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in पिथौरागढ़

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN


UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News


देवभूमि दर्शन वर्ष 2017 से उत्तराखंड का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है जो प्रदेश की समस्त खबरों के साथ ही लोक-संस्कृति और लोक कला से जुड़े लेख भी समय समय पर प्रकाशित करता है।

  • Founder: Dev Negi
  • Address: Ranikhet ,Dist - Almora Uttarakhand
  • Contact: +917455099150
  • Email :[email protected]

To Top