Connect with us
उत्तराखण्ड: बारिश बर्फबारी से होगा न‌ए साल का आगाज, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखण्ड: बारिश बर्फबारी से होगा न‌ए साल का आगाज, मौसम विभाग ने जताई संभावना

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: बारिश बर्फबारी से होगा न‌ए साल का आगाज, मौसम विभाग ने जताई संभावना

1 min read

Uttarakhand Weather snowfall 2023: क्रिसमस के बाद करवट ले सकता है मौसम, मौसम विभाग ने जताई 26 दिसंबर के बाद बारिश बर्फबारी की संभावना…

राज्य में मौसम को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में कोहरा मुश्किलें पैदा कर सकता है बताते चलें कि 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक जहां मौसम शुष्क रहेगा वही 26 दिसंबर के बाद राज्य में मैदानी क्षेत्रों में बारिश तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।
(Uttarakhand Weather snowfall 2023)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कुछ युवाओं ने फॉलोवर्स के चक्कर में दांव पर लगा दी अपनी लोक परंपरा ‘जागर’

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क ही बना रहेगा। क्रिसमस के बाद मौसम बदलाव आ सकता है। जिससे न‌ए वर्ष का आगाज बारिश बर्फबारी से हो सकता है। हालांकि प्रदेश में मौसम भले ही शुष्क बना हों परन्तु ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बारिश ना होने से पड़ रही सूखी ठंड के कारण लोगों को सर्दी खांसी जैसी बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पर रही है। ऐसे में डाक्टरों ने भी इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतने और ठंड से बचने की सलाह दी है।
(Uttarakhand Weather snowfall 2023)
यह भी पढ़ें- मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के इन जिलों में फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top