UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड में भयावह सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर ट्रक में घुसी कार तीन की मौत
1 min read
Haridwar car accident: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल…
उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का कहर जारी है। राज्य के किसी ना किसी कोने से आए दिन सड़क दुर्घटना की खबर सुनने को मिलती है ऐसी ही एक और दुखद सड़क दुर्घटना की खबर राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां एक कार ट्रक से टकरा गई जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
(Haridwar car accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा बीच सड़क में पलटी स्कूटी युवक ने मौके पर तोड़ा दम
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र के रघुनाथ मॉल के पीछे हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक में जा घुसी जिससे कार में सवार हरियाणा के रेवाड़ी से विनय कुमार, हेमंत यादव, रोहित और दीपक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि हादसे में कार सवार हेमंत, रोहित,दीपक की मौत हो गई तथा विनय कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
(Haridwar car accident)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
