Connect with us
Roorkee car accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड में भयावह सड़क हादसा, दो कारों की भीषण भिड़ंत, 2 लोगों की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार

उत्तराखण्ड में भयावह सड़क हादसा, दो कारों की भीषण भिड़ंत, 2 लोगों की गई जिंदगी

1 min read

Roorkee car accident today: आमने-सामने से आ रही दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो लोगों की चली गई जिंदगी, चार लोगों की हालत गंभीर…

Roorkee car accident today: सड़क पर वाहन चलाते समय ना चाहते हुए भी कभी कभार अनचाहे हादसे हो जाते हैं जिनका खामियाजा वाहन में बैठे लोगों को भुगतना पड़ता है। अधिकतर हादसे आमने-सामने से आ रहे दो वाहनों के बीच की भिड़ंत से घटित होते हैं। ऐसे ही कुछ सड़क हादसे की खबर हरिद्वार जिले के रुड़की से सामने आ रही है जहां पर दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत के चलते दो लोगों की जिंदगी चली गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की गई जिंदगी

haridwar road accident today
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की शाम को रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोकुलपुर गांव के पास एक ऑल्टो कार सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गई ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके धमाके की आवाज दूर-दूर तक गूंज उठी। इतना ही नहीं बल्कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे तक उड़ गए। वहीं वाहन मे बैठे 6 लोग दीपक निवासी लहबोली मंगलौर अंकित व अतुल निवासी धारीवाल सुल्तानपुर और अंकित निवासी कनखल , राहुल निवासी सिमलाना बड़गांव सहारनपुर, दिनेश्वर निवासी मोहम्मदपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रुड़की अस्पताल भिजवाया गया जहां पर गंभीर रूप से घायल राहुल और दिनेश्वर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है तथा मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: मसूरी में दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, दोनों गाड़ियों के उड़े परखच्चे

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top