Connect with us
Uttarakhand news: road accident in Rudraprayag, vehicle stuck in a deep ditch, two people died on the spot. Rudraprayag road accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / गढ़वाल: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में समाया वाहन, दो लोगों की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

गढ़वाल: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में समाया वाहन, दो लोगों की मौत

1 min read

भयावह सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत, मृतकों में वाहन चालक भी शामिल, परिवार में मचा कोहराम…

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। लगभग रोज ही राज्य के किसी ना किसी हिस्से से सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर आज राज्य के रूद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर एक वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार हेतु नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की मौत, गहरी खाई में जा समाई कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर वाहन संख्या UK -13TA, 0386 एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में समा गया। बताया गया है कि हादसे के वक्त वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान वाहन चालक सुनील पुत्र वसुदेव निवासी ग्राम उछोला एवं दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल निवासी ग्राम क्यार्क बरसूडी के रूप में हुई है। इस दुखद हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में समाई कार 3 लोगों की मौके पर ही मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top