Connect with us
Uttarakhand news: Rudraprayag Kedarnath Highway JCB crushed four people
Image : social media ( Kedarnath Highway news)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand news: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा जेसीबी ने चार लोगों को रौंदा…

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT रूद्रप्रयाग

Uttarakhand news: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा जेसीबी ने चार लोगों को रौंदा…

1 min read

Kedarnath Highway news  : केदारनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, जेसीबी ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को कुचला, क्षेत्र में मचा हड़कम्प…

Kedarnath Highway news: उत्तराखंड में यात्रा सीजन शुरू होते ही हादसों की भी लंबी होड लग चुकी है जिसके चलते प्रदेश के विभिन्न कोनो से आए दिन सड़क हादसे की खबरें रोजाना सामने आने लगी है। ऐसी ही कुछ खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां पर जेसीबी ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को कुचला है वहीं घटना को अंजाम देने के बाद जेसीबी चालक मौके पर फरार हो गया।

यह भी पढ़े :Almora car accident: अल्मोड़ा गहरी खाई में समाई कार पूर्व सैनिक समेत 2 की गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले चार लोग दो बाइकों पर सवार होकर बीते गुरुवार की शाम 6:50 केदारनाथ की ओर जा रहे थे तभी केदारनाथ हाईवे पर कुंड से गुप्तकाशी की तरफ जाने वाले मार्ग पर सामने से आ रही जेसीबी से दोनों मोटरसाइकिल भीड़ गई जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को घटित होता देख आसपास के लोगों की घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई जिन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। मौका पाकर जेसीबी चालक पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया था जिसकी तलाश लगातार जारी है वहीं हादसे में घायल हुए चारों युवकों को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top