Connect with us
Sneha Chauhan judo competition uttarkashi uttarakhand

Home / उत्तरकाशी / उत्तरकाशी की स्नेहा चौहान ने जूडो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक बढ़ाया देश का मान

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी की स्नेहा चौहान ने जूडो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक बढ़ाया देश का मान

1 min read

Sneha Chauhan judo competition: उत्तरकाशी की स्नेहा चौहान ने जूडो प्रतियोगिता मे राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देवभूमि का मान 

Sneha Chauhan judo competition: उत्तराखंड के युवा अपने हुनर का जलवा गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में दिखाकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। बता दे कि गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए अभी तक 19 पदक अपने नाम कर लिए हैं। 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लगभग 240 खिलाड़ियों द्वारा क्याकिंग-कैनो, साइकिलिंग, वुशू, जूडो, बॉक्सिंग समेत 25 खेलों में प्रतिभाग लिया गया। अभी तक उत्तराखंड द्वारा तीन स्वर्ण, पांच रजत और 11 कांस्य पदक हासिल कर लिए गए हैं। उत्तराखंड के लिए पदक हासिल करने वालों की सूची में एक नाम उत्तरकाशी जिले के हनोल के बंगाण क्षेत्र से जुड़े सीमावर्ती भगियार गांव की रहने वाली स्नेहा चौहान का नाम भी शामिल हैं। (sneha Chauhan uttarkashi )
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: राष्ट्रीय खेलों में सोनिया का शानदार प्रदर्शन, मेडल हासिल कर बढ़ाया मान

बता दें कि स्नेहा चौहान ने 57 किलो ग्राम वजन की जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया है। बताते चलें कि स्नेहा चौहान इससे पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी जूडो में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। स्नेहा की इस सफलता से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं खेल प्रेमियों के साथ ही पूरे क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- बधाई : उत्तराखण्ड के अंकित ने बढ़ाया प्रदेश का मान , 10 किलोमीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top