Connect with us
Uttarakhand news: Soni Bhatt mainali of Khatima won the title of Mrs. Bengaluru 2022 Soni Bhatt Mainali devbhoomidarshan17 portal
फोटो सोशल मीडिया Soni Bhatt mainali of Khatima won the title of Mrs. Bengaluru

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: खटीमा की सोनी भट्ट ने किया मिसेज बेंगलुरु 2022 का खिताब अपने नाम

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: खटीमा की सोनी भट्ट ने किया मिसेज बेंगलुरु 2022 का खिताब अपने नाम

1 min read

Soni Bhatt Mainali: गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड, बेटी सोनी ने जीता मिस एंड मिसेज बेंगलुरु 2022 के ग्रैंड फिनाले सीजन 5 में मिसेज श्रेणी का खिताब..

आज इस सत्य से हर कोई वाकिफ हैं कि राज्य की महिलाएं राज्य को गौरवान्वित करने का मौका नहीं छोड़ती। ऐसे ही एक महिला से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने मिस एंड मिसेज बेंगलुरु 2022 के ग्रैंड फिनाले सीजन 5 में मिसेज श्रेणी का खिताब जीता है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं राज्य के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा विधानसभा क्षेत्र की सोनी भट्ट मैनाली की, जिसने यह खिताब जीत कर अपने क्षेत्र ही नहीं बल्कि राज्य को भी गौरवान्वित किया है।

बता दें कि बीते 26 फरवरी को बेंगलुरु में केंद्रीय रेशम बोर्ड कपड़ा मंत्रालय द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में पहली रनरप दीपालक्ष्मी तथा दूसरी रनरअप पायल पटनायक रही तथा खटीमा की सोनी भट्ट मैनाली को मिसेज बेंगलुरु 2022 का क्राउन पहनाया गया । इसके लिए सोनी हो मिसेज 2022 का क्रॉउन ट्रॉफी प्रमाण पत्र तथा ₹20000 का चेक दिया गया।
(Soni Bhatt Mainali)
यह भी पढ़ें- गौरवान्वित पल: उत्तराखण्ड की बेटी किरन रावत ने जीता श्रीमती इंडिया प्लस का खिताब

सोनी के पिता हरीश चंद्र भट्ट है अध्यापक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र की सोनी भट्ट मैनाली ने मिसेज बेंगलुरु 2022 सीजन 5 खिताब जीता है। बता दें कि सोनी खटीमा निवासी श्रीपुर बीछवा में अध्यापक हरीश चंद्र भट्ट की बेटी हैं। सोनी का कहना है कि वह बेंगलुरु में सात साल से रह रही हैं। पहले वह एक प्राइवेट कंपनी में एचआर थीं अभी वह एक फिटनेस फ्रेक हैं। सोनी ने कहा कि वह महिलाओं को प्रेरित करना चाहती हैं कि महिलाएं अपने घर परिवार और बच्चों को संभालते हुए भी अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। हमें जरूरत है सिर्फ अपने ऊपर विश्वास करने की और उस पर मेहनत करने की। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में आने के लिए उन्हें उनके पति रवि मैनाली और पूरे परिवार से भरपूर सहयोग मिला।
(Soni Bhatt Mainali)

यह भी पढ़ें- पहाड़ की बेटी ने रूस में बढ़ाया भारत का मान, चैंपियनशिप जीतकर हासिल किया गोल्ड मेडल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top