Connect with us
Uttarakhand news: teacher Rahul Tyagi dies in bike accident at kashipur udhamsingh Nagar

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

1 min read

Kashipur bike accident news: ट्रैक्टर ट्राली ने शिक्षक की बाइक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

राज्य में दर्दनाक सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। दर्दनाक सड़क हादसे की ऐसी ही एक खबर आज राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां हुई भयावह सड़क दुघर्टना में बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मच गया वहीं समूचे शिक्षा विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि यह भयावह सड़क हादसा उस समय घटित हुआ जब मृतक शिक्षक बीते रोज स्कूल की छुट्टी होने पर अपने घर की ओर लौट रहे थे इसी दौरान उनकी बाइक को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने भीषण टक्कर मारकर उन्हें बुरी तरह रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।(Kashipur bike accident news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड:मंसूरी मे पार्किग के दौरान बस गिरी खाई मे दो लोग गंभीर रूप से घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर तहसील क्षेत्र के रामनगर रोड स्थित व्हाइट हाउस कॉलोनी निवासी राहुल त्यागी पुत्र नौबहार सिंह, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के मुकुलपुरी गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। बताया गया है कि वह घर से ही स्कूल आते जाते थे। बीते रोज भी वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, परंतु जैसे ही उनकी बाइक रामनगर रोड पर केला मोड़ के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे भीषण टक्कर मार दी। जिससे राहुल बाइक के साथ बीच सड़क पर जा गिरे, इससे पहले की राहुल थोड़ा संभल पाते ट्राली चालक ने उन्हें बुरी तरह रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि मृतक राहुल अपने पीछे पत्नी संगीता के अलावा एक पुत्र और पुत्री को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। उनका बेटा सातवीं कक्षा का छात्र है जबकि बेटी कक्षा दस में पढ़ती है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top