UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड
THDC vacancy: टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन भर्ती अंतिम तिथि आज जल्द करें आवेदन
1 min read
THDC vacancy last date: टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन, जानें क्या रहेगी उम्र व योग्यता……….
THDC vacancy last date: उत्तराखंड मे B.Tech बीई की डिग्री पाने वाले युवाओं के लिए टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में भर्ती होने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आज 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विभिन्न पदों पर योग्यता व उम्र सीमा तय की गई है। बताते चलें सिविल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 8 व तकनीशियन अप्रेंटिस के 12 पद भरे जाने है। जबकि मैकेनिकल इंजीनियरिन के 5 व 08 तकनीशियन अप्रेंटिस के पद भरे जाने है । इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिग के 08 व 07 पद भरे जाने है । कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग/बी. टेक के 04 व तकनीशियन अप्रेंटिस के 04 पद समेत बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन 05 पद भरे जाने है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स के 05 और संचार इंजीनियरिंग के 04 पद भरे जाने है ।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: CRC BRC के रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती, भरें जाएंगे 4000 पद
Tehri Hydro Development Corporation Recruitment bharti बता दें उत्तराखंड के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड ( THDC) की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि टिहरी और कोटेश्वर ने 35 ग्रेजुएट डिप्लोमा इंजीनियरिंग अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं जिसके चलते आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास बीई बीटेक, डिप्लोमा होना अनिवार्य रखा गया है इतना ही नहीं बल्कि इसमें 18 से 27 वर्ष तक की आयु सीमा मांगी गई है। इसकी अंतिम तिथि आज 15 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है इसलिए इच्छुक उम्मीदवार आज दिन तक अपना आवेदन कर लें। बताते चलें आवेदन ऑफलाइन होगा तथा चयन प्रक्रिया इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
