Connect with us
Uttarakhand news: Tire of moving roadways bus burst in jeolikot Nainital screaming among passengers

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / उत्तराखंड: पहाड़ में चलती रोडवेज बस का टायर फटा, यात्रियों में मची चीख पुकार

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पहाड़ में चलती रोडवेज बस का टायर फटा, यात्रियों में मची चीख पुकार

1 min read

Uttarakhand Roadways bus Nainital  :अल्मोड़ा से लखनऊ जा रही उत्तराखंड रोडवेज की चलती बस का टायर फटा,चालक ने सूझबूझ  से रोकी बस

उत्तराखंड रोडवेज की खुद की लापरवाही की वजह से आए दिन नए-नए कारनामे होते रहते हैं और रोडवेज की बसें सुर्खियों में ही रहती हैं। कभी चलती बस के ब्रेक फेल हो जाना, कभी शीशे टूट जाना तो कभी चालक परिचालक का नशे में पाए जाना। इसी के बीच फिर एक खबर नैनीताल जिले के ज्योलिकोट से सामने आ रही है जहां चलती बस के अचानक टायर फट गए। वो तो गनीमत रही कि कोई बड़ी हताहत नहीं हुई और चालक ने सूझबूझ से बस को नियंत्रण में कर लिया।(Uttarakhand Roadways bus Nainital )

यह भी पढ़िए: उत्तराखंड:बस में सिगरेट पीने से मना करने पर उत्तराखंड रोडवेज की महिला कंडक्टर को पीटा
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड रोडवेज की बस अल्मोड़ा से लखनऊ के लिए निकली थी, जैसे ही बस ज्योलिकोट के पास पहुंची तो बस का पिछला टायर तेज आवाज के साथ अचानक से फट गया। जिससे बस मे बैठे यात्रियो की सांसे अटकी रह गई।लेकिन चालक ने सुझबुझ के साथ बमुश्किल बस को नियंत्रण में लेकर तुरंत रोक दिया।जिसके बाद बस मे बैठे यात्रियो ने राहत की सांस ली।इसके पश्चात बस के टायर को बदलने के बाद बस हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top